
TVS की इस स्कूटी का विदेशों में डंका, 3 साल में 1 लाख से ज्यादा यूनिट्स एक्सपोर्ट
AajTak
देश की जानी-मानी टू-व्हीलर कंपनी टीवीएस मोटर्स ने साल 2018 में NTorq 125 स्कूटर लॉन्च किया था. भारत के साथ-साथ इस स्कूटी ने विदेशी बाजारों में भी अपनी मजबूत पकड़ बना ली है.
देश की जानी-मानी टू-व्हीलर कंपनी टीवीएस मोटर्स ने साल 2018 में NTorq 125 स्कूटर लॉन्च किया था. भारत के साथ-साथ इस स्कूटी ने विदेशी बाजारों में भी अपनी मजबूत पकड़ बना ली है. इसी का नतीजा है कि करीब 3 साल में कंपनी ने विदेशी बाजारों में NTorq 125 की एक लाख से ज्यादा यूनिट्स बेच डाली है. दरअसल, भारत में बने इस स्कूटर के 1 लाख से भी ज्यादा यूनिट्स अंतरराष्ट्रीय बाजार में बिक चुके हैं. TVS ने बताया कि टीवीएस ज्यूपिटर के बाद ये कंपनी की सबसे ज्यादा बेची जाने वाले स्कूटरों में से एक है. टीवीएस का NTorq 125 स्कूटर भारत के अलावा नेपाल, अमेरिका, मिडिल ईस्ट, साउथ एशिया समेत 19 देशों में बेचा जाता है. टीवीएस मोटर के निदेशक और सीईओ केएन राधाकृष्णन ने कहा कि ये बेहद खुशी का पल है कि टीवीएस Ntorq 125 ने इंटरनेशनल मार्केट में 1 लाख यूनिट्स की बिक्री का आंकड़ा पार किया है. उन्होंने बताया कि लॉन्च से लेकर अब तक इसकी डिमांड बनी हुई है. साल 2018 में इस स्कूटर को पहली बार भारतीय बाजार में उतारा गया था.More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












