
Tula Zodiac Sign People: तुला राशि वालों के धनवान होने का ये है सीक्रेट, कभी खाली नहीं रहती इनकी जेब
AajTak
Tula Zodiac Sign People: ज्योतिष शास्त्र में तुला राशि के लोगों को व्यावहारिक रूप से बहुत खास माना गया है. तुला राशि के जातक चतुर, रणनीतिकार और आयोजक प्रवृत्ति होते हैं. ये जानते हैं कि कैसे चीजों को अत्यंत शिष्टता के साथ किया जाता है.
Tula Zodiac Sign People: तुला राशि का स्वामी शुक्र ग्रह होता है. यह वायु तत्व प्रधान लग्न है. ज्योतिषाचार्य शैलेंद्र पांडेय के अनुसार, इस लग्न के लिए बुध, शुक्र और शनि मित्र माने जाते हैं. जबकि सूर्य, मंगल और बृहस्पति इसके शत्रु हैं. ज्योतिष शास्त्र में तुला राशि के लोगों को व्यावहारिक रूप से बहुत खास माना गया है. तुला राशि के जातक चतुर, रणनीतिकार और आयोजक प्रवृत्ति होते हैं. ये जानते हैं कि कैसे चीजों को अत्यंत शिष्टता के साथ किया जाता हैं. आइए आज आपको तुला राशि के लोगों की खासियत और इनकी कमियों के बारे में विस्तार से बताते हैं.
तुला राशि वालों की खासियत तुला राशि के लोग आमतौर पर सामान्य कद के होते हैं. इनका चेहरा आमतौर पर तेजस्वी लगता है. ये सौंदर्य प्रिय और शौकीन स्वभाव के होते हैं. ये नेतृत्व और न्याय का गुण रखते हैं. अपने आय और व्यय में संतुलन बनाए रखने में माहिर होते हैं. उनके धनवान होने का यही सबसे बड़ा सीक्रेट होता है. सामान्य तौर पर कला, कानून, राजनीति या शिक्षा के क्षेत्र में होते हैं. यात्राओं, मित्रों से मेलजोल और पार्टियों के शौकीन होते हैं. इनके जीवन के 36 से 48 वर्ष बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण होते हैं.
कमियां और समस्याएं तुला राशि के लोग भयंकर मूडी स्वभाव के होते हैं. अपने आदर्शों के कारण कभी-कभी ये तानाशाह हो जाते हैं. दिखावे के चक्कर में अक्सर काफी धन खर्च कर डालते हैं. दूसरों के लिए अपना नुकसान कर बैठते हैं. जीवनसाथी कठोर और उद्यंड स्वभाव का मिलता है. पूजा उपासना और ध्यान के मामले में अक्सर लापरवाही करते हैं.
तुला राशि वाले जीवन को कैसे बेहतर बनाएं? तुला राशि के जातक पूजा उपासना या ध्यान में लापरवाही न करें. इस राशि के जातक सोच-समझकर और कुंडली मिलाकर ही विवाह करें. दूसरों के चक्कर में अपना धन और समय बर्बाद न करें. सलाह लेकर एक नीलम धारण करें. सप्ताह में एक दिन अन्न का दान करें और लाल रंग से परहेज करें.
महाउपाय यदि आपकी तुला राशि है और आपको लंबे समय से कोई समस्या सता रही है तो नियमित रूप से सूर्य को जल अर्पित करें. रोजाना शाम को चन्द्रमा के मंत्र का 108 बार जप करें. सलाह लेकर एक नीलम धारण करें.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











