
TTE ने टिकट चेक करने के बाद भेजा इंस्टा रिक्वेस्ट, महिला बोली– प्राइवेसी का क्या?
AajTak
सोशल मीडिया पर एक महिला का अनुभव तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उसने दावा किया कि ट्रेन का टिकट चेकर (TTE) उसका टिकट चेक करने के बाद इंस्टाग्राम पर उसे फॉलो रिक्वेस्ट भेज बैठा.
सोशल मीडिया पर वायरल एक पोस्ट ने निजता और महिला सुरक्षा पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं. एक महिला का अनुभव तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उसने दावा किया कि ट्रेन का टिकट चेकर (TTE) उसका टिकट चेक करने के बाद इंस्टाग्राम पर उसे फॉलो रिक्वेस्ट भेज बैठा. महिला ने इस घटना को डराने वाला और असहज करने वाला बताया और पूछा कि क्या ऐसा आमतौर पर होता है.
रेडिट पर शेयर किए गए पोस्ट में महिला ने लिखा कि मैं हाल ही में ट्रेन से सफर कर रही थी. मेरा टिकट जिस TC ने चेक किया था,उसने बाद में मुझे इंस्टाग्राम पर ढूंढ लिया और फॉलो रिक्वेस्ट भेज दी. शायद उसने मेरा नाम रिजर्वेशन चार्ट से निकाला होगा. सच कहूं तो यह काफी अजीब और डराने वाला लगा, क्योंकि यह जानकारी हम केवल यात्रा के लिए देते हैं.कुछ ही घंटों में यह पोस्ट सोशल मीडिया पर चर्चा का बड़ा विषय बन गया.
'अब डीएम भी आने लगेंगे'
पोस्ट पर आए रिएक्शन्स में ज्यादातर लोगों ने इस हरकत को गलत और खतरनाक बताया. एक यूज़र ने लिखा कि कभी भी रिक्वेस्ट एक्सेप्ट मत करना. यह सीधा-सीधा क्रीपी बिहेवियर है. अगर तुम मान जाओगी तो ढेरों डीएम भी आने लगेंगे.
एक अन्य ने कहा कि यह बिल्कुल नॉर्मल नहीं है और इसे स्वीकार नहीं किया जा सकता.वहीं एक तीसरे यूज़र ने लिखा कि मेरे साथ भी ऐसा हुआ है, और मैं लड़का हूं. इससे पता चलता है कि यह समस्या सिर्फ महिलाओं तक सीमित नहीं है.
देखें पोस्ट

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












