
TTE ने एक दिन में ही ट्रेन में वसूले 1.72 लाख रुपये, आखिर किस बात के काटे इतने चालान?
AajTak
हेड टिकट परीक्षक आलोक कुमार झा ने ट्रेन 03251 में बिना वैध टिकट यात्रा करने वाले 220 यात्रियों से ₹1.72 लाख वसूल कर रिकॉर्ड बनाया. यह DNR SMVB SPL ट्रेन में हुआ, जो दानापुर से SMVT बेंगलुरु तक चलती है.
भारतीय रेलवे से हर दिन लाखों लोग सफर करते हैं. ये एक सस्ता और सुविधाजनक साधन है. ट्रेन से यात्रा करने के कई नियम हैं. वहीं, यात्रा करने के लिए आपको पहले टिकट बुक करना होता है. लेकिन कई बार रेलवे से सफर करने के दौरान कई यात्री टिकट नहीं लेते हैं. ऐसे में रेलवे को काफी नुकसान होता है. ऐसे यात्रियों को पकड़ने के लिए कई बार ट्रेन में चेकिंग अभियान भी चलाया जाता है. ऐसा ही हाल में एक मामला सामने आया है, जिसमें चेकिंग अभियान के तहत एक टिकट चेकर ने एक दिन में यात्रियों से 1.72 लाख रुपये फाइन की वसूली की. चलिए जानते हैं क्या मामला?
₹1.72 लाख फाइन लेकर बनाया नया रिकॉर्ड नागपुर के प्रधान टिकट परीक्षक (Ticket Examiner) आलोक कुमार झा ने ट्रेन नंबर 03251 पर 220 अनियमित यात्रियों से ₹1.72 लाख फाइन वसूल कर एक दिन के राजस्व (Revenue) में एक नया रिकॉर्ड बनाया है. उनकी सतर्कता और समर्पण अनुपालन सुनिश्चित करने और राजस्व बढ़ाने में टीईएस की महत्वपूर्ण भूमिका दिखाता है.
कहां तैनात हैं टिकट परिक्षक आपको बता दें कि ये हेड टिकट परीक्षक नागपुर में तैनात हैं. इनका नाम आलोक कुमार झा है.
किस ट्रेन में की वसूला फाइन हेड टिकट परीक्षक आलोक कुमार झा ने ट्रेन 03251 में बिना वैध टिकट यात्रा करने वाले 220 यात्रियों से ₹1.72 लाख वसूल कर रिकॉर्ड बनाया. यह DNR SMVB SPL ट्रेन में हुआ, जो दानापुर से SMVT बेंगलुरु तक चलती है. DRM नागपुर ने झा की उपलब्धि की पुष्टि की और व्यवस्था और राजस्व बनाए रखने में टिकट परीक्षकों के महत्व पर प्रकाश डाला.
कितने यात्रियों से की वसूली टिकट परिक्षक ने एक दिन में 220 यात्रियों से ₹1.72 लाख फाइन वसूली कर नया रिकॉर्ड बनाया है.
सोशल मीडिया पर लोग कर रहे तारीफ सोशल मीडिया पर लोग टिकट परिक्षक की काफी सराहना कर रहे हैं. आलोक झा के समर्पण की प्रशंसा की हर जगह प्रसंसा हो रही है. कुछ ने टिकट परीक्षक को ईमानदारी को प्रोत्साहित करने और अवैध यात्रा करने वालों के लिए सुझाव भी दिया है. इससे पहले हाल ही में मध्य रेलवे के मुंबई डिवीजन में भी टिकट जांच अभियान चलाया गया था, जिसमें उपनगरीय ट्रेनों के प्रथम श्रेणी के डिब्बों में अनियमित यात्रा के 984 मामले सामने आए और ₹3.18 लाख का जुर्माना वसूला गया था. सेंट्रल रेलवे के मुंबई डिवीजन ने टिकट चेकिंग अभियान के दौरान उपनगरीय ट्रेनों के प्रथम श्रेणी कोचों में 984 अनियमित यात्रा मामलों का पता लगाया गया और ₹3.18 लाख का जुर्माना वसूला किया.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











