
Trump vs Harris debate: 'महिलाओं को मत बताइए वे अपने शरीर के साथ क्या करें?', अबॉर्शन पर जोरदार बहस, कमला के तीर से बैकफुट पर ट्रंप
AajTak
US presidential debate: ट्रंप और कमला के बीच बहस को दौरान अमेरिका में गर्भपात पर बैन का मुद्दा जोर-शोर से उठा. डेमोक्रेट कैंडिडेट कमला ने कहा कि ट्रंप के नियम गर्भपात के मामलों में कोई अपवाद का पालन भी नहीं करते. इसमें तो रेप और इनसेस्ट जैसे मामलों में भी कोई अपवाद नहीं है.
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव से पहले प्रेसिडेंशियल डिबेट में अमेरिका में गर्भपात के मुद्दे पर पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और मौजूदा उप राष्ट्रपति कमला हैरिस के बीच गरमागरम बहुस हुई. बहस के दौरान रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने गर्भपात नीति को डिफेंड किया और अबॉर्शन पर 6 सप्ताह के बैन को सपोर्ट किया. ट्रंप ने कहा कि अबॉर्शन पर डेमोक्रेट्स की नीतियां वही पुरानी रही हैं.
वहीं अबॉर्शन पर डेमोक्रेट कैंडिडेट कमला हैरिस ने महिलाओं के च्वाइस की आजादी की पैरवी करते हुए कहा कि ट्रंप महिलाओं को मत बताएं कि उन्हें अपने बॉडी के साथ क्या करना चाहिए. कमला ने कहा, "सरकार और डोनाल्ड ट्रम्प को महिलाओं को यह नहीं बताना चाहिए कि उन्हें अपने शरीर के साथ क्या करना चाहिए".
कमला हैरिस ने कहा कि अगर डोनाल्ड ट्रंप चुने गए तो वे पूरे देश में गर्भपात पर रोक लगाने वाले बिल पर साइन कर देंगे.
कमला के आरोपों पर ट्रंप ने कहा कि वह झूठ बोल रही हैं. मैं ऐसा कोई बैन साइन नहीं कर रहा हूं, न ही ऐसा करने की कोई जरूरत है.
In over 20 states, there are now Trump abortion bans that make no exception for rape or incest.pic.twitter.com/nhGRyc5uZo

मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत को लेकर फैली अफवाहों और बवाल के बाद पुलिस ने स्पष्ट किया कि ये हत्या नहीं, बल्कि दुर्भाग्यपूर्ण हादसा था और गौ तस्करी से इसका कोई संबंध नहीं है. अफवाहों के कारण इलाके में पथराव और हंगामा हुआ, जिसमें पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलिस ने स्थिति नियंत्रण में लेकर जांच शुरू कर दी है.

मथुराक के कोसी कला इलाके में एक ट्रक से दूसरे ट्रक में हुई टक्कर में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा की मौत हो गई थी. इस मामले में घायल ट्रक चालक की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले को गौतस्करी कहकर अफवाह फैलाई गई और हाइवे जाम करने के साथ पथराव किया गया. इस पूरे मामले को लेकर केस दर्ज कर 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली समेत कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने बताया है कि सोमवार को दिल्ली का आसमान बादलों से घिरा रहेगा और सुबह से दोपहर के बीच गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज Pyxis Pioneer रविवार सुबह मंगलुरु बंदरगाह पहुंच गया.










