
Trump Tariff: 2 अप्रैल और ट्रंप... ये दो शब्द बने खौफ का नाम, किस देश पर क्या असर, भारत के लिए क्या ‘गुड और बैड फैक्टर’?
AajTak
बीते एक हफ्ते से भारतीय शेयर बाजार बढ़त की ओर थे लेकिन जैसे-जैसे दो अप्रैल की तारीख नजदीक आ रही है. भारतीय शेयर बाजार में कंफ्यूजन की स्थिति देखने को मिल रही है. ट्रंप के टैरिफ बम का घरेलू बाजार पर क्या असर होगा? इसे लेकर कंफ्यूजन बना हुआ है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का टैरिफ बम कई देशों पर कहर बनकर टूटने वाला है. ट्रंप ने अमेरिका में आयात होने वाली कारों पर 25 फीसदी का टैरिफ लगा दिया है. इससे ग्लोबल ट्रेड वॉर बढ़ने की आशंका है. ट्रंप का यह नया टैरिफ दो अप्रैल से लागू होने जा रहा है.
माना जा रहा है कि इस टैरिफ से अमेरिका को तकरीबन 100 अरब डॉलर का फायदा होगा. ट्रंप इस फैसले से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा मिलने का दावा कर हे हैं लेकिन एक सच ये भी है कि इससे ऑटोमोबाइल कंपनियों पर आर्थिक दबाव पड़ेगा. लेकिन ट्रंप का कहना है कि टैरिफ से अमेरिका में ज्यादा फैक्ट्रियां खुलेंगी.
ट्रंप का यह 25 फीसदी टैरिफ इम्पोर्टेड कार और ऑटो पार्ट्स पर लगेगा. ट्रंप को उम्मीद है कि इससे अमेरिकी ऑटो कंपनियों का रेवेन्यू बढ़ेगा लेकिन दूसरी तरफ इससे महंगाई बढ़ने का खतरा भी है क्योंकि टैरिफ का बोझ आखिर में ग्राहकों पर पड़ सकता है.
इसके अलावा ट्रंप ने 2 अप्रैल से भारत और कई देशों पर रेसिप्रोकल टैरिफ लगाने का ऐलान भी किया है. ट्रंप ने इसी महीने अमेरिकी संसद को संबोधित करते हुए कहा था कि भारत जैसे कई देश बहुत ज्यादा टैरिफ लेते हैं, अब अमेरिका भी ऐसा ही करेगा. माना जा रहा है कि 2 अप्रैल से एक नया ट्रेड वॉर शुरू हो सकता है.
बीते एक हफ्ते से भारतीय शेयर बाजार बढ़त की ओर थे लेकिन जैसे-जैसे दो अप्रैल की तारीख नजदीक आ रही है. भारतीय शेयर बाजार कंफ्यूज है. ट्रंप के टैरिफ बम का घरेलू बाजार पर क्या असर होगा? इसे लेकर कंफ्यूजन बना हुआ है.
भारत ही नहीं अमेरिकी और यूरोपीय शेयर बाजारों में भी कुछ दिनों से तेज गिरावट देखने को मिल रही है. इसके अमेरिकी अर्थव्यवस्था पर गुड और बैड दोनों तरह के इफेक्ट देखने को मिलेंगे.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.











