
Trump on Zelensky: ट्रंप बार-बार क्यों भड़क रहे हैं? ईरान के बाद अब जेलेंस्की को दिखाई आंखें, बोले- NATO मेंबरशिप भूल जाओ पीछे हटे तो...
AajTak
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि जेलेंस्की को देखकर मुझे लग रहा है कि वह दुर्लभ खनिज डील से पीछे हटने की कोशिश कर रहे हैं. अगर वह ऐसा करते हैं तो उनके लिए समस्या खड़ी होगी.
वैश्विक उथल-पुथल के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की को दो टूक चेतावनी दे दी है. ट्रंप ने जेलेंस्की पर मिनरल डील से पीछे हटने की उनकी मंशा का हवाला देकर फटकार लगाई है.
ट्रंप ने कहा कि जेलेंस्की को देखकर मुझे लग रहा है कि वह दुर्लभ खनिज डील से पीछे हटने की कोशिश कर रहे हैं. अगर वह ऐसा करते हैं तो उनके लिए समस्या खड़ी होगी.
ट्रंप ने कहा कि यूक्रेन कभी भी NATO का सदस्य नहीं बनने जा रहा. अगर जेलेंस्की को लग रहा है कि वह इस डील पर दोबारा बातचीत करके बच जाएंगे तो ऐसा नहीं होगा. उनके लिए बड़ी मुसीबत खड़ी होगी.
बता दें कि जेलेंस्की को धमकी देने से पहले ट्रंप ने पुतिन को भी वॉर्निंग दी थी. उन्होंने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर यूक्रेन के साथ युद्धविराम समझौते में बाधा डालने के आरोप लगाए थे. ट्रंप ने कहा था कि वो पुतिन से बहुत नाराज हैं.
रूस के तेल पर लगा देंगे टैरिफ
डोनाल्ड ट्रंप ने पुतिन पर सीजफायर समझौते में बाधा डालने का आरोप लगाते हुए कहा कि रूस सीजफायर की कोशिशों में बाधा डाल रहा है तो वह रूसी तेल पर 25 से 50 प्रतिशत तक सेकेंडरी टैरिफ लगा देंगे.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









