
Trump on India: 'भारत धीरे-धीरे घटाएगा टैरिफ, मेरे अच्छे रिश्ते... लेकिन 2 अप्रैल की डेडलाइन पर मैं कायम', बोले ट्रंप
AajTak
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि मेरे भारत के साथ संबंध तो अच्छे हैं लेकिन भारत के साथ समस्या ये है कि वे दुनिया में सबसे अधिक टैरिफ लगाने वाले देशों में है. मेरा मानना है कि वे धीरे-धीरे टैरिफ कम करेंगे लेकिन दो अप्रैल से हम रेसिप्रोकल टैरिफ लगाने जा रहे हैं.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रेसिप्रोकल टैरिफ की बात एक बार फिर दोहराई है. लेकिन उन्हें उम्मीद है कि भारत अमेरिकी सामानों पर लगने वाले टैरिफ को धीरे-धीरे कम करेगा.
ट्रंप ने ब्रेटबर्ट न्यूज को दिए इंटरव्यू में कहा कि उनके भारत के साथ अच्छे संबंध हैं लेकिन भारत, अमेरिका पर बहुत बहुत टैरिफ लगाता है.
उन्होंने कहा कि मेरे भारत के साथ संबंध तो अच्छे हैं लेकिन भारत के साथ समस्या ये है कि वे दुनिया में सबसे अधिक टैरिफ लगाने वाले देशों में है. मेरा मानना है कि वे धीरे-धीरे टैरिफ कम करेंगे लेकिन दो अप्रैल से हम रेसिप्रोकल टैरिफ लगाने जा रहे हैं.
बता दें कि इससे पहले ट्रंप ने भारत को टैरिफ किंग बताते हुए कहा था कि भारत बहुत ही अनुचित तरीके से भारी भरकम टैरिफ लगाता है. उन्होंने कहा था कि आप भारत में कुछ भी नहीं बेच सकते. यह लगभग सीमित है. हालांकि, वे सहमत हैं और टैरिफ कम करना चाहते हैं.
2 अप्रैल से रेसिप्रोकल टैरिफ लागू
डोनाल्ड ट्रंप ने इससे पहले कहा था कि अमेरिका पर टैरिफ लगाने वाले देशों पर दो अप्रैल से अमेरिका भी उतना ही टैरिफ लगाएगा, न कम और न ज्यादा. अमेरिकी कांग्रेस को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हमारा प्लान पहले रेसिप्रोकल टैरिफ को एक अप्रैल से लागू करने का था, लेकिन मैं ये बिल्कुल नहीं चाहता था कि इसे 'अप्रैल फूल' डे से जोड़कर देखा जाए.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









