
Trump on DOGE: विवाद थामने की कोशिश या टारगेटेड एक्शन? एलॉन मस्क के ईमेल को इग्नोर करने का ट्रंप प्रशासन खुद क्यों दे रहा फरमान
AajTak
अमेरिकी अधिकारियों ने संघीय एजेंसियों के मानव संसाधन अधिकारियों को निर्देश दिए कि कर्मचारियों को DOGE के ईमेल का जवाब देने की जरूरत नहीं है. इस संबंध में जारी मेमो में कहा गया है कि ईमेल का जवाब देना स्वैच्छिक है. लेकिन कर्मचारी किसी तरह की गोपनीय और संवेदनशील जानकारी अपने जवाब में नहीं दे.
अमेरिका में एलॉन मस्क की अगुवाई वाले DOGE को लेकर अफरा-तफरी का माहौल है. DOGE की गाज के बाद अब तक बड़े पैमाने पर कई कर्मचारियों को नौकरी से बाहर का रास्ता दिखाया गया है. लेकिन अब खुद ट्रंप प्रशासन ने मस्क के ऑफिस के इन ईमेल को गंभीरता से नहीं लेने को कहा है.
ट्रंप प्रशासन ने सोमवार को कहा कि वे एलॉन मस्क के DOGE की ओर से भेजे गए वीकेंड ईमेल को नजरअंदाज कर सकते हैं. अमेरिकी न्याय विभाग के मुताबिक, अमेरिकी अधिकारियों ने संघीय एजेंसियों के मानव संसाधन अधिकारियों को निर्देश दिए कि कर्मचारियों को DOGE के ईमेल का जवाब देने की जरूरत नहीं है.
इस संबंध में जारी मेमो में कहा गया है कि ईमेल का जवाब देना स्वैच्छिक है. लेकिन कर्मचारी किसी तरह की गोपनीय और संवेदनशील जानकारी अपने जवाब में नहीं दे.
क्या था DOGE के ईमेल में?
DOGE की ओर से संघीय कर्मचारियों को भेजे गए ईमेल में उनसे उनकी जॉब को जस्टिफाई करने को कहा गया था. DOGE ने लाखों संघीय कर्मचारियों को तीन लाइन का ईमेल भेजा है जिसमें पाचं प्वॉइंट में बताने को कहा गया है कि आपने पिछले हफ्ते क्या काम किया है? कर्मचारियों को सोमवार रात 11.59 बजे तक हर हाल में जवाब देने को कहा गया था. यह ईमेल देश के 23 लाख कर्मचारियों को भेजा गया था. हालांकि, इससे सवाल उठने लगे थे कि सरकारी खर्चों में कटौती के नाम पर मस्क को कितनी शक्तियां दी गई हैं.
मस्क ने बाद में चेताया भी था कि जो भी कर्मचारी विस्तार में इसका जवाब नहीं पाएगा उसकी नौकरी जा सकती है. बता दें कि इससे पहले DOGE ने USAID के हजारों कर्मचारियों को निकाला जा चुका है. इसके साथ ही कई हजार कर्मचारियों को निकालने की तैयारी है.

Nepal helicopter crash video: नेपाल के खोटांग में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ है. Air Dynasty का 9N-AFQ हेलीकॉप्टर बुधवार दोपहर को दुर्घटनाग्रस्त हुआ. यह हेलीकॉप्टर सुबह 11 बजे काठमांडू से पांच यात्रियों को लेकर उड़ा था और लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. विमान में अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक ही परिवार के 5 लोग सवार थे.

ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारिजानी की मौत से ईरान बुरी तरह आहत है. इस हमले में लारिजानी का बेटा भी मारा गया है. ईरान ने अब अमेरिकी और इजरायली हमले के जवाब में कार्रवाई तेज करते हुए कई क्लस्टर बम गिराए है और तेल अवीव में भारी नुकसान पहुंचाया है और अनुमान लगाया जा रहा है कि जंग यहां से अब और भीषण रूप ले लेगी.

ईरान और अमेरिका-इजरायल की जंग का आज 19वां दिन है. लेकिन ये जंग अब थमने का नाम नहीं ले रही है. दोनों तरफ से ताबड़तोड़ हमले जारी है. इस बीच ईरान ने दुबई पर फिर हमला किया है. इस हमले का वीडियो भी सामने आया है. हमले के बाद दुबई के कई इलाकों में धमाकों की आवाज सुनाई दी. दुबई के एयर डिफेंस सिस्टम ने कई मिसाइलों को इंटरसेप्ट कर तबाह किया.










