
Trending News: सचिन तेंदुलकर ने ट्रैफिक पुलिस को कहा धन्यवाद, जानिए क्या है वजह
ABP News
Trending News: सचिन तेंदुलकर अपनी पोस्ट से सोशल मीडिया पर सभी को अपना कायल बना रहे हैं. दरअसल उन्होंने दुर्घटना में घायल उनके दोस्त की मदद के लिए ट्रैफिक पुलिस से मिलकर उसे धन्यवाद दिया है.
Trending News: दुनिया के महान क्रिकेटर में अपना नाम दर्ज करा चुके भारत के पूर्व कप्तान सचिन तेंदुलकर अपने व्यवहार से भी लोगों को अपना कायल बनाते रहे हैं. वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. हाल ही में उन्होंने ट्वीट कर एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी को शुक्रिया अदा किया है, जिसने दुर्घटना में घायल उनके दोस्त की जान बचाई थी.
अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से एक ट्वीट करते हुए सचिन तेंदुलकर ने बताया है कि कुछ समय पहले उनका एक दोस्त दुर्घटना का शिकार हो गया था. जिसमें उनके घायल दोस्त की एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने काफी मदद की थी. जिसके बाद उचित इलाज मिलने से उनका दोस्त अब बेहतर हो रहा है.

Kuldeep Yadav Wedding: दूल्हे राजा कुलदीप यादव ले चले बारात, शादी का लेटेस्ट वीडियो आया सामने; देखें
Kuldeep Yadav Wedding: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी कुलदीप यादव आज अपने बचपन की दोस्त वंशिका सिंह से शादी रचाने वाले हैं.

सिद्धिविनायक मंदिर पहुंची 2026 टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी, गंभीर-सूर्या ने भगवान गणेश से लिया आशीर्वाद
Team India Siddhivinayak Temple: भारतीय क्रिकेट टीम के कोच गौतम गंभीर और कप्तान सूर्यकुमार यादव मुंबई स्थित सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे.

Watch: मंदिर में ट्रॉफी ले जाने के विवादित के बीच गुरुद्वारे पहुंचे गौतम गंभीर, कर दी सबकी बोलती बंद
Gautam Gambhir: टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी को मंदिर ले जाने के विवाद के बीच गौतम गंभीर गुरुद्वारे पहुंचे, जिसका वीडियो सामने आया.










