
हिजाब कंट्रोवर्सी: 'पर्दा के खिलाफ हूं मगर नीतीश कुमार का व्यवहार गलत, मांगे माफी', बोले जावेद अख्तर
AajTak
जावेद अख्तर ने महिलाओं के बुर्का पहनने पर दिए अपने बयान के वायरल होने के बीच एक पोस्ट कर नीतीश कुमार से माफी की मांग की है. जावेद का कहना है कि मैं महिलाओं के बुर्का पहनने के खिलाफ हूं लेकिन इसका मतलब ये नहीं नीतीश कुमार ने सही किया है.
इन दिनों बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का हिजाब कांड खूब चर्चा में बना हुआ है. एक इवेंट में नीतीश ने महिला डॉक्टर के चेहरे से बुर्का हटाने की कोशिश की थी. इस पर कई सेलेब्स अपना गुस्सा जाहिर कर चुके हैं, वहीं अब राइटर जावेद अख्तर ने इस मामले पर भी रिएक्शन दिया है. जावेद का रिएक्शन तब आया जब सोशल मीडिया पर उनका बुर्का पर दिया बयान नीतीश कुमार को समर्थन जताते हुए वायरल किया गया.
माफी मांगे नीतीश
जावेद अख्तर ने एक X पर पोस्ट कर अपनी बात कही. नीतीश कुमार के किए की निंदा करते हुए वो लिखते हैं- जो मुझे थोड़ा-बहुत भी जानते हैं... और ये जानते हैं कि मैं पर्दा के पारंपरिक कॉन्सेप्ट के कितना खिलाफ हूं. लेकिन इसका ये मतलब कतई नहीं कि मैं नीतीश कुमार के एक मुस्लिम महिला डॉक्टर के साथ किए गए व्यवहार को स्वीकार कर सकता हूं. मैं इसकी बहुत सख्ती से निंदा करता हूं. नीतीश कुमार को उस महिला से बिना शर्त माफी मांगनी चाहिए.
जावेद का बयान वायरल
जावेद की ये सफाई तब आई जब उनका नवंबर में बुर्का को लेकर दिया एक बयान वायरल हुआ. हाल ही में SOA लिटरेरी फेस्टिवल 2025 में जावेद से बुर्का और महिलाओं के पर्दा करने को लेकर सवाल किया गया था. इसके जवाब में उन्होंने कहा था कि- महिलाओं को अपने चेहरे पर क्यों शर्म महसूस करनी चाहिए?
नवंबर के इस इवेंट का वीडियो वायरल हो गया, खासकर तब जब बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने पटना में एक मुस्लिम महिला डॉक्टर का हिजाब उतार दिया. इस विवाद ने राजनीतिक हंगामा मचा दिया है.

नुसरत फतेह अली खान की एक कव्वाली इन दिनों सोशल मीडिया पर घूम रही है, थियेटर्स में गूंज रही है. धुरंधर-2 में आए गाने 'दिल पर जख़्म खाते हैं' की चर्चा हर जगह है. फिल्म में आए रिमेक के बीच कहीं लोग असली कव्वाली और इसे लिखने वाले को ना भूल जाएं, ऐसे में हम आपके लिए इस कव्वाली से जुड़ा किस्सा लेकर आए हैं.

फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने अपनी रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर तूफान उठाया हुआ है. इसकी आंधी के बीच अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन अपनी पिक्चर 'भूत बंगला' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं. ऐसे में एक इंटरव्यू में डायरेक्टर ने बड़ा रिस्क लेने पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी फिल्म पर भरोसा है.

सोशल मीडिया पर एक इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट वायरल हुई है. इसपर किंग शाहरुख खान का नाम लिखा हुआ है. इंटरनेट पर छाए पोस्ट के स्क्रीनशॉट में दावा किया गया कि सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर आदित्य धर की फिल्म की तारीफ की है. साथ ही उन्होंने कहा है कि वो आदित्य की पिक्चर में काम करने को बेताब हैं.










