Traffic Jam in Delhi: आश्रम फ्लाईओवर बंद होने से लोग परेशान, वीकेंड पर भी वैकल्पिक रास्तों पर लग रहा भीषण जाम
AajTak
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों को वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करने को कहा है. बावजूद इसके लोगों को भीषण जाम से जूझना पड़ रहा है. खासकर नोएडा और गाजियाबाद से आने वाले वाहन चालकों को सीवी रमन मार्ग, शाहीन बाग और सरिता विहार में भीषण ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ रहा है. शनिवार-रविवार को दफ्तरों की छुट्टी वाले दिनों पर भी स्थिति कुछ ऐसी ही बनी रहती है.
दिल्ली के आश्रम फ्लाईओवर पर कनेक्टिंग रोड के कंस्ट्रक्शन का काम जारी है. जिसके चलते लोगों को वीकेंड पर भी जाम से जूझना पड़ रहा है. आश्रम फ्लाईओवर को 45 दिनों के लिए बंद किया गया है. ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों को वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करने को कहा गया है. बावजूद इसके लोगों को भीषण जाम से जूझना पड़ रहा है. खासकर नोएडा और गाजियाबाद से आने वाले वाहन चालकों को सीवी रमन मार्ग, शाहीन बाग और सरिता विहार में भीषण ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ रहा है. शनिवार-रविवार को दफ्तरों की छुट्टी वाले दिनों पर भी स्थिति कुछ ऐसी ही बनी रहती है.
दरअसल, 1.5 किलोमीटर लंबा आश्रम फ्लाईओवर दक्षिण दिल्ली को नोएडा से जोड़ता है. आश्रम चौक दक्षिण और मध्य दिल्ली के साथ-साथ फरीदाबाद के बीच एक महत्वपूर्ण लिंक रोड है. जो मथुरा रोड और रिंग रोड (लाजपत नगर-सराय काले खां के साथ-साथ डीएनडी फ्लाईओवर को जोड़ता है) को जोड़ता है. लेकिन इसके बंद होने से इन रूटों पर आने-जाने वाले वाहन चालकों को हर रोज भीषण जाम से जूझना पड़ रहा है. शनिवार की बात करें तो सुबह करीब 7.53 बजे सीवी रमन मार्ग मार्ग पर ट्रैफिक जाम देखने को मिला. वहीं सुबह 8 बजे शाहीन बाग और सरिता विहार के पास भी हल्का ट्रैफिक जाम देखा गया.
बता दें कि दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्गों का सुझाव देते हुए एक ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की थी. हालांकि एक बार इस फ्लाईओवर का निर्माण पूरा हो जाएगा तो नोएडा और दिल्ली के अन्य हिस्सों से शहर के दक्षिणी हिस्से में आने वाले लाखों लोगों को इस भीषण ट्रैफिक जाम से मुक्ति मिल जाएगी. अपनी एडवाइजरी में ट्रैफिक पुलिस ने भी दिल्ली के दक्षिण और दक्षिण पूर्व इलाकों के यात्रियों को आगाह किया था कि रास्ता बंद के कारण वह किसी भी असुविधा से बचने के लिए अन्य रास्तों का इस्तेमाल करें.
चिराग दिल्ली फ्लाईओवर भी रहेगा बंद
एक मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि 1 फरवरी से चिराग दिल्ली फ्लाईओवर के दोनों कैरिजवे ट्रैफिक के लिए बंद करने की संभावना है. जिससे इस रूट पर आने-जाने वाले हजारों यात्रियों के दिक्कत पैदा हो सकती है. कारण, आश्रम फ्लाईओवर के बाद अगर चिराग दिल्ली फ्लाईओवर भी बंद होता है तो इससे दक्षिणी दिल्ली के नेहरू प्लेस, ग्रेटर कैलाश, सीआर पार्क और हौज खास जैसे इलाकों में आने-जाने वाले वाहन चालकों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ेगा. रिपोर्ट में कहा गया है कि पहले चिराग दिल्ली फ्लाईओवर को 26 जनवरी से बंद किया जाना था, लेकि गणतंत्र दिवस समारोह और दक्षिण दिल्ली में एक वीआईपी यात्रा के कारण इसकी तारीफ को बढ़ाने का फैसला किया गया.
आश्रम फ्लाईओवर के लिए पुलिस ने जारी की थी ये एडवाइजरी

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.

दिल्ली में आयोजित AI समिट में बेहतर भविष्य की चर्चाएं हो रही हैं, लेकिन वहीं राजनीतिक पार्टियां इस तकनीक को हथियार बनाकर आमने-सामने आ गई हैं. कांग्रेस ने AI का एक वीडियो जारी किया, जिसमें लोकसभा स्पीकर का मजाक उड़ाया गया, जिसे बीजेपी ने सदन की अवमानना माना और शिकायत दर्ज कराई. कांग्रेस के तीन नेताओं को नोटिस भेजा गया. दोनों पार्टियां AI वीडियो का इस्तेमाल कर विपक्षी नेताओं पर आरोप-प्रत्यारोप कर रही हैं.

ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बीजेपी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि बीजेपी में दो विचारधाराएं दिख रही हैं और बटुकों के सम्मान को डैमेज कंट्रोल बताया. गोरक्षा के मुद्दे पर उन्होंने 40 दिन का समय दिया था, जिसमें 20 दिन शेष हैं. समय पूरा होने पर स्थिति साफ़ करने की बात कही है.

अब महाराष्ट्र सरकार ने उस पुराने अध्यादेश से जुड़े आखिरी प्रशासनिक आदेश भी वापस ले लिए हैं. यानी जो थोड़ी-बहुत औपचारिक संरचना बची थी, उसे भी खत्म कर दिया गया है. जमीन पर तुरंत कोई बदलाव नहीं होगा, क्योंकि यह आरक्षण पहले से लागू नहीं था. न शिक्षा में इसका फायदा मिल रहा था, न नौकरियों में. लेकिन कानूनी और राजनीतिक रूप से यह एक बड़ा संकेत है.

इंडिया टुडे की OSINT (ओपन सोर्स इंटेलिजेंस) टीम ने इंस्टाग्राम और यूट्यूब के 50 से ज्यादा ऐसे अकाउंट खंगाले, जहां स्टंट और हादसों के वीडियो डालकर एंगेजमेंट बढ़ाया जा रहा है. कई अकाउंट पहले से कमाई कर रहे हैं या उसकी तैयारी में हैं. सबसे खतरनाक बात ये है कि इसका असर सिर्फ स्क्रीन तक सीमित नहीं है, इससे सड़क पर चलने वाले आम लोगों की जान भी खतरे में पड़ रही है.

लॉरेंस बिश्नोई और हाशिम बाबा गैंग के सुप्रीम गैंगस्टर महफूज जिसे बॉबी कबूतर के नाम से जाना जाता है, को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया है. पहले ही दिन बॉबी कबूतर को पुलिस ने पकड़ लिया था और अब उसकी गर्लफ्रेंड खुशनुमा अंसारी उर्फ नेहा को भी ढूंढ़ कर गिरफ्तार किया गया है. खुशनुमा और बॉबी कबूतर दोनों ने लंबे समय तक पुलिस को छकाया था, लेकिन अब उनकी गिरफ्तारी से पुलिस महफूज गैंग पर बड़ा वार करने में कामयाब रही है.







