
Top Mutual Funds: कंफ्यूज हैं... कहां लगाएं पैसे? इन 5 म्यूचुअल फंड्स ने दिए हैं दमदार रिटर्न... अपने लिए चुनें
AajTak
Mutual Fund SIP: खास बात यह है कि आप म्यूचुअल फंड में सिर्फ 500 रुपये से निवेश की शुरुआत कर सकते हैं. नए निवेशक के लिए म्यूचुअल फंड में निवेश के लिए सिस्टमैटिक इनवेस्टमेंट प्लान (SIP) सबसे बेहतर विकल्प है
हर कोई कहता है,आज के दौर में म्यूचुअल फंड (Mutual Fund) में पैसा लगाना चाहिए. क्योंकि बैंक एफडी समेत दूसरे विकल्पों के मुकाबले म्यूचुअल फंड में बेहतर रिटर्न की संभावना रहती है. पिछले दो दशक में म्यूचुअल फंड ने निवेशकों को शानदार रिटर्न बनाकर दिया भी है.
दरअसल, म्यूचुअल फंड से बेहतर रिटर्न इक्विटी (Equity) मार्केट में संभव है, लेकिन वहां रिस्क ज्यादा है, बिना अनुभव सीधे इक्विटी मार्केट में कदम रखने से तगड़ा नुकसान भी हो सकता है. इसलिए लोगों से कहा जाता है कि शुरुआत में म्यूचुअल फंड के माध्यम से शेयर मार्केट में निवेश करें. क्योंकि म्यूचुअल फंड्स को अनुभवी लोग ऑपरेट करते हैं.
500 रुपये से करें निवेश की शुरुआत
एक और खास बात यह है कि आप म्यूचुअल फंड में सिर्फ 500 रुपये से निवेश की शुरुआत कर सकते हैं. नए निवेशक के लिए म्यूचुअल फंड में निवेश के लिए सिस्टमैटिक इनवेस्टमेंट प्लान (SIP) सबसे बेहतर विकल्प है, जहां आप हर महीने थोड़ा-थोड़ा निवेश करके बड़ा फंड जुटा सकते हैं.
लेकिन अब सवाल उठता है कि हजारों फंड्स में से अपने लिए किसे चुनें. क्योंकि हर निवेशक की अलग-अलग जरूरतें होती हैं, और रिस्क (Risk) लेने की क्षमता भी अलग-अलग होती है. वहीं कुछ निवेशक शॉर्ट टर्म के लिए म्यूचुअल फंड में पैसे लगाते हैं, तो कुछ लोगों का नजरिया लंबा होता है. ऐसे में हर निवेशक के लिए अलग-अलग फंड्स होते हैं, जिसमें वो निवेश कर अपने गोल को हासिल कर सकते हैं.
इन 5 फंड्स में अपने लिए चुनें

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












