
Top Five Car: कम दाम वाली पांच दमदार कारें जो 2021 में हुई हैं लॉन्च, 10 लाख से नीचे प्राइस
AajTak
यह साल ऑटो इंडस्ट्री के लिए झटकों से भरा रहा है. महामारी के चलते पहले से बुरा दौर देख रही ऑटो इंडस्ट्री को 2021 से बड़ी उम्मीदें थीं. इससे पहले कि इंडस्ट्री उबरने की राह पकड़ पाती, चिप शॉर्टेज ने शटर डाउन कर दिया.
यह साल ऑटो इंडस्ट्री के लिए झटकों से भरा रहा है. महामारी के चलते पहले से बुरा दौर देख रही ऑटो इंडस्ट्री को 2021 से बड़ी उम्मीदें थीं. इससे पहले कि इंडस्ट्री उबरने की राह पकड़ पाती, चिप शॉर्टेज ने शटर डाउन कर दिया. चिप की कमी के चलते कई मॉडलों की लॉन्चिंग टल गई और कइयों के लिए वेटिंग पीरियड एक साल से भी ज्यादा हो गया. इसके बाद भी साल के दौरान मारुति सुजुकी, टाटा और हुंडई जैसी कंपनियों ने नए मॉडल उतारे. आइए देखते हैं इस साल लॉन्च हुई वे पांच कारें, जिनकी कीमत 10 लाख से कम है और जिन्हें बाजार में अच्छा रिस्पॉन्स मिला है.
Maruti Suzuki Celerio: मारुति सुजुकी यात्री कार के मामले में भारत में टॉप पर है. कई लोकप्रिय कारों के दम पर मारुति सुजुकी लंबे समय से सेगमेंट पर राज कर रही है. मारुति की कारों की खासियत किफायती होना है. कंपनी ने इसी कड़ी में पिछले महीने यानी नवंबर 2021 में सेकेन्ड जेनरेशन सेलेरियो को लॉन्च किया. कंपनी का दावा है कि यह सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली पेट्रोल कार है. इसकी दिल्ली में शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 4.99 लाख रुपये है.
Tata Punch: भारत में एसयूवी का बाजार तेजी से तैयार हो रहा है. अब ग्राहक एसयूवी को अधिक तरजीह देने लगे हैं. इस सेगमेंट में टाटा पहले से ही नेक्सन और सफारी जैसे लोकप्रिय मॉडल के साथ बाजार में मजबूती से मौजूद है. अब कंपनी ने उन ग्राहकों को टारगेट करने का प्रयास किया है, जो एंट्री लेवल पर एसयूवी खरीद सकें. इस साल अक्टूबर में लॉन्च टाटा पंच एक माइक्रो-एसयूवी है. इसकी खासियत फाइव स्टार सेफ्टी रेटिंग है. अभी यह सिर्फ पेट्रोल इंजन में उपलब्ध है, लेकिन टाटा इसका डीजल और इलेक्ट्रिक वेरिएंट भी लाने की तैयारी में है. इसकी दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 5.48 लाख रुपये से शुरू है.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











