
Tomato Price Hike: टमाटर कहां जाकर रुकेगा! चंडीगढ़ में 350 रुपये किलो, गाजियाबाद में 250 में बिका
AajTak
Tomato Price Update : बीते करीब डेढ़ महीने से टमाटर की कीमतें देश में अन्य चर्चित मुद्दों के साथ सुर्खियों में बना हुआ है. ऐसा हो भी क्यों न आखिर इतने समय के भीतर ही Tomato Price तीन गुना से ज्यादा बढ़ गए हैं.
देश में टमाटर के भाव (Tomato Price) में नरमी कब आएगी? ये कहना मुश्किल होता जा रहा है. एक ओर जहां सरकार लोगों को राहत देने और इसकी कीमतों में कमी लाने के लिए नए-नए प्लान तैयार कर रही है, तो वहीं टमाटर है कि रोज नई ऊंचाई पर पहुंचता जा रहा है. अब तक दोहरा शतक लगा चुका टमाटर अब चंड़ीगढ़ फुटकर बाजारों (Chandigarh Tomato Price) में 350 रुपये प्रति किलोग्राम पर बिक रहा है, वहीं दिल्ली से सटे गाजियाबाद में इसका भाव (Tomato Rate In Ghaziabad) 250 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गया है.
सरकारी कोशिशों के बावजूद आसमान पर दाम सबसे पहले बात कर लेते हैं टमाटर की आसमान छूती कीमतों पर लगाम लगाने के सरकार के प्रयासों की, तो बता दें जब इसके भाव में तेजी आने का सिलसिला तेज हुआ था, तभी सरकार ने इसके उत्पादन में बढ़ोत्तरी और कीमतें घटाने के उद्देश्य से Tomato Grand Challenge की शुरुआत की और इसके बाद Delhi-NCR के लोगों को राहत देने के लिए एक दिन पहले ही नया प्लान बनाया. इसके तहत कंज्यूमर अफेयर मिनिस्ट्री की ओर से Nafed और NCCF को दूसरे राज्यों से टमाटर खरीदने और उन्हें सस्ते दाम पर दिल्ली-एनसीआर में बेचने के लिए निर्देशित किया गया है. इसके बावजूद टमाटर की कीमतों में आग लगी हुई है.
बारिश से बेहाल, टमाटर ने किया बुरा हाल उतरी भारत में लगातार हो रही भारी बारिश से जहां लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है, तो वही मंडियों में सब्जियों के दाम में बड़ा उफान देखने को मिल रहा है. जहां एक तरफ घर में खाना बनाने के लिए सब्जियां खरीदने के लिए लोग जैसे-तैसे बाहर जा रहे हैं, तो बढ़ते दाम लोगों की जेब में बड़ा असर डाल रहे हैं. चंडीगढ़ में टमाटर के रेट 300 रुपये प्रति किलो के पार पहुंचने के चलते अब लोग इससे दूरी बना रहे हैं.
हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में आजतक की टीम ने जब स्थानीय लोगों से बात की, जहां पर टमाटर का भाव 200 रुपये प्रति किलो हो गया है. स्थानीय लोगों ने कहा कि अब सब्जियों में तड़का नहीं लग रहा, क्योंकि टमाटर के रेट आसमान पर पहुंच चुके हैं और बिना टमाटर के ही सब्जियां बनानी पड़ रही हैं जो कि बे-स्वाद लग रही हैं. ऐसा नहीं है कि कीमतों में आए उछाल के चलते केवल सब्जी खरीदने वाले ग्राहक ही परेशान हैं, इन्हें बेचने वाले सब्जी विक्रेता भी आसमान छूती महंगाई के कारण कम बिक्री से परेशान हैं. उनका कहना है कि सब्जियों की बिक्री पहले के मुकाबले आधे से भी कम रह गई है.
डेढ़ महीने में तीन गुना इजाफा बीते करीब डेढ़ महीने से टमाटर की कीमतें देश में अन्य चर्चित मुद्दों के साथ सुर्खियों में बना हुआ है. ऐसा हो भी क्यों न आखिर इतने समय के भीतर ही Tomato Price तीन गुना से ज्यादा बढ़ गए हैं. देश के जिन राज्यों और शहरों में टमाटर की कीमतें लोगों की पहुंच से बाहर जा चुकी हैं उनकी बात करें तो...
फुटकर बाजार में टमाटर की कीमतें

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












