
Tokyo Olympics: तैराक साजन प्रकाश ने रचा इतिहास, ओलंपिक ए कट में प्रवेश करने वाले पहले भारतीय
ABP News
साजन प्रकाश तोक्यो ओलंपिक की तैराकी स्पर्धा में माना पटेल के साथ भाग लेंगे. माना को भारतीय तैराकी महासंघ ने नामित किया है.
नई दिल्ली: साजन प्रकाश ओलंपिक ‘ए’ क्वालीफिकेशन टाइम पार करने वाले पहले भारतीय तैराक बन गए, जिन्होंने रोम में सेट्टे कोली ट्रॉफी में पुरूषों के 200 मीटर बटरफ्लाय वर्ग में एक मिनट 56.38 सेकंड का समय निकाला. रियो ओलंपिक 2016 खेल चुके साजन तोक्यो ओलंपिक ‘ए ’ स्टैंडर्ड में प्रवेश में 0.1 सेकंड से कामयाब रहे. तोक्यो ओलंपिक ए स्टैंडर्ड एक मिनट 56.48 सेकंड है. केरल के इस तैराक ने पिछले सप्ताह बेलग्रेड ट्रॉफी तैराकी प्रतियोगिता में एक मिनट 56.96 सेकंड का समय निकाला था जो उनका राष्ट्रीय रिकॉर्ड था.More Related News













