
Today Weather: दिल्ली समेत उत्तर भारत में खुशनुमा मौसम, इन राज्यों में आज बारिश का अलर्ट
AajTak
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब में मौसम (Mausam) खुशनुमा बना हुआ है. बीते 24 घंटे में हुई बारिश के कारण उत्तर भारत के अधिकतर राज्यों में हवाओं में ठंडक और तापमान (Temperature) में गिरावट आई है. इस बीच मौसम विभाग (IMD) ने राजस्थान और यूपी में आज यानी 22 अगस्त को भी बारिश होने की संभावना जताई है.
Weather Forecast Updates: मॉनसून की ट्रफ रेखा अब बीकानेर, जयपुर, ग्वालियर, सतना, अंबिकापुर, बालासोर से होते हुए दक्षिण-पूर्व से बंगाल की खाड़ी की ओर जा रही है. वहीं, पूर्वोत्तर राजस्थान पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है. मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, मॉनसून के एक्टिव होने से बारिश (Rain) की गतिविधियां बढ़ी हैं. जिससे उत्तर भारत के तापमान में गिरावट आई और गर्मी से राहत मिली है. Light to moderate intensity rain would occur over and adjoining areas of Kurukshetra, Rajound, Safidon, Jind, Gannaur (Haryana) and Baraut, Noida (U.P) during the next 2 hours.
ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा अली लारीजानी को इजरायल ने टारगेट किया है. हालांकि ये अब तक साफ नहीं है कि अली लारीजानी की स्थिति कैसी है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है.

एक तरफ अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे है. वहीं दूसरी तरफ हिज्बुल्लाह के खिलाफ इजरायल की जंग जारी है. इजरायल ने एक बार फिर लेबनान में हमला किया. लेबनान की राजधानी बेरूत में इजरायली एयर फोर्स ने एयर स्ट्राइक की. हिज्बुल्लाह के ठिकानों को इजरायल ने निशाना बनाया, हमले के बाद बेरूत के कई इलाकों में धमाके की आवाज सुनी गई. हमले के बाद काला धुआं भी उठता देखा गया.

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.









