
TMC विधायक की पत्नी ने लॉटरी में जीते 1 करोड़, BJP नेता सुवेंदु अधिकारी ने लगाया मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप
AajTak
टीएमसी विधायक विवेक गुप्ता की पत्नी ने लॉटरी में एक करोड़ रुपये जीते हैं. इसके बाद पश्चिम बंगाल में राजनीति शुरू हो गई है. दरअसल, बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी ने कहा मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप लगाते हुए कहा कि TMC के लॉटरी कंपनी के साथ संबंध हैं.
पश्चिम बंगाल में नेता प्रतिपक्ष और बीजेपी के विधायक सुवेंदु अधिकारी ने TMC के विधायक विवेक गुप्ता की पत्नी के लॉटरी में एक करोड़ रुपये के बंपर पुरस्कार जीतने पर मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप लगाया है. सुवेंदु अधिकारी ने आरोप लगाते हुए कहा कि TMC के लॉटरी कंपनी के साथ संबंध हैं, साथ ही कहा कि "मैं यह कहता रहा हूं कि यह मनी लॉन्ड्रिंग का एक सरल और आसान तरीका है.
भाजपा नेता अधिकारी ने आरोप लगाया कि आम लोग टिकट खरीदते हैं, लेकिन टीएमसी नेताओं को बंपर इनाम मिलता है. पहले अनुब्रत मंडल ने जैकपॉट जीता था और अब टीएमसी विधायक विवेक गुप्ता की पत्नी ने 1 करोड़ रुपये जीते हैं.
सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि उन्होंने इसके बारे में गृहमंत्री अमित शाह को भी पत्र लिखा था. अधिकारी ने दावा किया कि डियर लॉटरी का बंगाल में एक बड़ा बाजार है, लेकिन लॉटरी अनियमित हैं. उन्होंने अपने पत्र में आरोप लगाया कि खेल में गंभीर अनियमितताएं हैं और गलत तरीके अपनाए गए हैं, जिनकी गहन जांच की जरूरत है.
इन आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए विधायक विवेक गुप्ता ने कहा कि उनकी पत्नी पर राजनीतिक हमले पूरी तरह से गलत हैं. क्योंकि उनका राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है. उन्होंने कहा कि "यह पूरी तरह से मेरी पत्नी का फैसला है कि वह लॉटरी में जीती गई इस रकम को कैसे खर्च करेंगी. हालांकि वह धर्मार्थ संगठनों से जुड़ी हुई हैं. इसलिए वह इसका इस्तेमाल परोपकारी गतिविधियों के लिए भी कर सकती है. उन्होंने आगे कहा कि यह एक पंजीकृत लॉटरी थी जिसे देश के वित्त निकायों द्वारा नियंत्रित और विनियमित किया जाता है.
टीएमसी के विधायक विवेक गुप्ता ने सुवेंदु अधिकारी के मनी लॉन्ड्रिंग केदावे पर कहा कि मुझे नहीं पता था कि मैं इतना शक्तिशाली था कि नागालैंड द्वारा संचालित लॉटरी को प्रभावित कर सकता था.
ये भी देखें

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.











