
Tips to Increase Height: जवानी में भी बढ़ सकती है आपकी हाइट! बस करने होंगे ये 5 काम
AajTak
Tips To Increase Height Naturally: लंबाई बढ़ाने के लिए लोग कई कोशिश करते हैं लेकिन फिर भी एक निश्चित समय के बाद उनकी लंबाई बढ़ना बंद हो जाती है. लंबाई बढ़ाने के आसान तरीके, टिप्स, उपाय क्या हैं, इस बारे में आर्टिकल में जानेंगे.
How To Grow Taller: लंबी हाईट कौन नहीं चाहता? हर किसी की ख्वाहिश होती है कि उसकी हाइट लंबी हो. लेकिन कई लोगों की हाइट कम रह जाती है. दरअसल, कई कारक हमारी लंबाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, इसमें डाइट से लेकर जेनेटिक्स तक हर चीज की अहम भूमिका होती है. ऐसा माना जाता है कि लंबाई का 60 से 80 प्रतिशत हिस्सा आपके जेनेटिक्स से आता है, जिसे आप कंट्रोल नहीं कर सकते. लेकिन बाकी का 40-20 प्रतिशत हिस्सा आप कंट्रोल कर सकते हैं. इसके लिए डाइट, एक्सरसाइज, लाइफस्टाइल आदि पर ध्यान देना होता है.
एक रिपोर्ट में बताया किया गया है कि 1 साल की उम्र से लेकर युवावस्था (Puberty) तक ज्यादातर लोगों की ऊंचाई हर साल लगभग 2 इंच बढ़ती है. युवावस्था आने के बाद आप प्रति वर्ष 4 इंच की दर से बढ़ सकते हैं लेकिन ऊंचाई बढ़ने की दर सभी के लिए अलग-अलग हो सकती है. आम तौर पर माना जाता है कि 18 साल की उम्र के बाद लंबाई बढ़ने की दर कम हो जाती है या बंद हो जाती है. लेकिन रिपोर्ट में दावा करती है कि अगर आप अपनी दिनचर्या में कुछ साधारण बदलाव करते हैं तो युवावस्था के बाद यानी जवानी में भी कुछ इंच हाइट बढ़ सकती है. इसके लिए शरीर की ओवरऑल ग्रोथ पर काम करना जरूरी होता है. शरीर की ओवरऑल ग्रोथ को बढ़ावा देने में कौन सी चीजें मदद कर सकती हैं, अब उनके बारे में भी जान लीजिए.
1. बैलेंस डाइट लें (Eat a balanced diet)
बैलेंस डाइट लेने से शरीर की ओवरऑल ग्रोथ में मदद मिलती है, जिससे हाइट बढ़ने के चांस बढ़ जाते हैं. इसलिए एक्सपर्ट हमेशा हेल्दी और बैलेंस डाइट लेने की सलाह देते हैं. अगर आप कम उम्र से ही ऐसे डाइट लेते हैं या अपने बच्चों को कम उम्र से ही ऐसी डाइट लेने की आदत डालते हैं तो जाहिर सी बात है उन्हें हाइट बढ़ाने के लिए उतनी मेहनत नहीं करनी होगी. हमेशा डाइट में इन चीजों को जरूर शामिल करें:
इसके अलावा अपनी डाइट में इन चीजों को खाने से बचें:
इसके अलावा कैल्शियम, विटामिन डी वाले फूड का भी सेवन करें क्योंकि विटामिन,मिनरल, एंटीऑक्सीडेंट ओवरऑल हेल्थ में मदद करते हैं.

Aaj 21 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 21 मार्च 2026, दिन- शनिवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 23.56 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, अश्विनी नक्षत्र, चंद्रमा- मेष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.04 बजे से दोपहर 12.53 बजे तक, राहुकाल- सुबह 09.26 बजे से सुबह 10.57 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.

तेहरान में युद्ध के बीच 'काली बारिश' हो रही है. यह इतनी खतरनाक है कि इसके संपर्क में आने से लोगों की तुरंत मौत हो सकती है या फिर लंबे समय के लिए लोग बीमार पड़ सकते हैं. ईरान की राजधानी तेहरान में अमेरिकी-इजरायली हवाई हमलों से ईरान के तेल संयंत्र उड़ा दिए गए. इससे निकले जहरीले धुएं के बादल हवा में फैल गए हैं. तेल और जहरीले केमिकल व गैस से बने इन बादलों से ही 'काली बारिश' हो रही है.











