
Tips To Early Retirement: सिर्फ 15 साल काम... जेब में 10 करोड़, आप भी इस RULE से 40 की उम्र में हो सकते हैं रिटायर
AajTak
Early Retirement Plan: हमारे बीच दो तरह के लोग हैं, एक जो फ्यूचर प्लान को गंभीर हैं और दूसरा जो दो टूक जवाब देता है 'जब होगा देखा जाएगा'. हालांकि 25 की उम्र में फ्यूचर को लेकर सक्रिय होने वालों की संख्या काफी कम है.
नया दौर है, जीने का अंदाज बदल गया है. काम के तरीके भी बदल गए हैं. अब तो लोग 40 की उम्र में ही रिटायरमेंट का प्लान कर लेते हैं. आपको अटपटा लग रहा होगा कि आखिर कैसे कोई 40 की उम्र में रिटायर हो सकता है. लेकिन हकीकत में ऐसा हो रहा है, लोग ऐसे फैसले ले रहे हैं. कुछ लोग अब रिटायरमेंट के लिए बुढ़ापे का इंतजार नहीं करते.
दरअसल, कहावत है कि जब तक हाथ-पांव चलेंगे, तब तक काम करते रहेंगे. लेकिन अब कुछ लोग जॉब पकड़ते ही रिटायरमेंट का प्लान भी तैयार कर लेते हैं, उन्हें कितने साल तक नौकरी करनी है. उस हिसाब से वो निवेश और फ्यूचर का प्लान करते हैं. ऐसे में आप कब रिटायर होने का प्लान कर रहे हैं?
बता दें, हमारे बीच दो तरह के लोग हैं, एक जो फ्यूचर प्लान को गंभीर हैं और दूसरा जो दो टूक जवाब देता है 'जब होगा देखा जाएगा'. हालांकि 25 की उम्र में फ्यूचर को लेकर सक्रिय होने वालों की संख्या काफी कम है. लेकिन अगर आप 40 की उम्र में रिटायर होना चाहते हैं तो आपको एक फॉर्मूला अपनाना होगा.
हमारे देश में अधिकतर युवा जब नौकरी की शुरुआत करता है तो वो बचत के सवाल पर उम्र की दुहाई देता है. अक्सर आपने सुना होगा कि अभी तो मैं केवल 25 साल हूं, बाद में बचत के बारे में सोचेंगे. लेकिन उन्हें समझने की जरूरत है, जब जिम्मेदारी बढ़ती है तो फिर खर्चे भी बढ़ जाते हैं, वैसे समय में सेविंग (Saving) और मुश्किल काम हो जाता है.
पहली नौकरी से बचत की शुरुआत
आज के दौर में कुछ युवा ऐसे भी हैं, जो करियर की शुरुआत यानी पहली नौकरी से ही बचत पर फोकस करने लगते हैं. यही नहीं, कुछ लोग तो 40 साल, 45 साल और 50 साल की उम्र में रिटायरमेंट का प्लान करने लग जाते हैं. ये तभी संभव हो पाता है, जब पहली नौकरी के साथ ही बचत करने लग जाते हैं. अगर आप भी 15 साल में रिटायर होना चाहते हैं तो ये फॉर्मूला आपके काम आने वाला है. यह फॉर्मूला 25 साल से 45 साल तक के लोगों पर फिट बैठता है. केवल 15 साल तक इस फॉर्मूले पर काम करना है. 25 साल वाले 40 साल में रिटायर हो सकते हैं. 30 वाले 45 की उम्र में और 40 साल वाले 55 के होते-होते रिटायरमेंट ले सकते हैं. अब अगर कोई 40 साल की उम्र रिटायर होता है तो इसका ये मतलब नहीं है कि वो आगे कोई काम नहीं करेगा. रिटायर का मतलब है कि उसे बुढ़ापे के लिए सोचना नहीं पड़ेगा, पिछले 15 साल में उसने इसपर काम किया है और खासकर वेल्थ क्रिएट किया है, यानी बुढ़ापे में आपको किसी के आगे हाथ नहीं फैलाना पड़ेगा.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











