
Tips: पहली बार खरीदने जा रहें हैं सेकेंड हैंड कार तो इन बातों का रखें खास ख्याल, नहीं होगा नुकसान
ABP News
अगर आप पहली बार सेकेंड हैंड कार खरीदने जा रहे हैं तो थोड़ी बहुत जानकारी जुटाकर बेहतर कार सलेक्ट कर सकते हैं. इसके लिए हम आपको कुछ टिप्स बता रहे हैं जो आपके लिए मददगार साबित होंगे.
अगर आप भी सेकेंड हैंड कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपको कुछ बातों का खास ख्याल रखना होगा. कार खरीदने से पहले सही तरीके से चेक करना बेहद जरूरी है. देश में नई कारों के अलावा लोगों की दिलचस्पी सेकेंड हैंड कारों को भी खरीदने में हैं. ज्यादातर ऑटोमोबाइल कंपनियों ने सेकेंड हैंड कारों के लिए खुद के शोरूम खोल दिए हैं. अगर आप भी सेकेंड कार खरीदने पर विचार कर रहे हैं तो इसे आप कहीं से भी ले सकते हैं. लेकिन खरीदते समय आपको कुछ बातों को जहन में रखना चाहिए, कार की जांच के लिए सिर्फ टेस्ट ड्राइव काफी नहीं है. आइए जानते हैं इनके बारे में. लें लंबी टेस्ट ड्राइवकार खरीदते समय जब टेस्ट ड्राइव की बात हो तो आप जल्दबाजी में कभी भी छोटी दूरी का टेस्ट ड्राइव ना लें. कम से कम 30 किलोमीटर की टेस्ट ड्राइव जरूर लें. इससे आप गाड़ी की सही कंडीशन जान पाएंगे.More Related News













