
Tips: घर में रखे इन इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स को तुरंत हटा दें, वर्ना हो सकता है बड़ा नुकसान, जानिए डिटेल्स
AajTak
Tech tips and tricks: क्या आपके घर में भी पुराने फोन्स और राउटर्स हैं. अगर आप पुराने फोन को यूज नहीं कर रहे हैं, तो उन्हें अपने घर से हटा देना चाहिए. वैसे इन गैजेट्स को यूज करने की स्थिति में भी आपको एक निश्चित वक्त के बाद हटा देना चाहिए. दवाओं की तरह इन गैजेट्स की भी एक एक्सपायरी डेट होती है.
टेक्नोलॉजी से हमारा इश्क कई बार हमें रिस्क में डाल देता है. बात चाहे नए स्मार्टफोन की हो या फिर किसी दूसरे गैजेट की. हम एक प्रोडक्ट को कितने ही दिन यूज करते हैं. खासकर स्मार्टफोन्स और दूसरे लाइफस्टाइल टेक प्रोडक्ट्स के नए मॉडल लॉन्च होते ही. हमें अपना डिवाइस पुराना और स्लो नजर आने लगता है.
हर साल बड़ी संख्या में लोग अपने लिए नए डिवाइस खरीदते हैं और पुराने डिवाइस को भी अपने पास रखते हैं. लंबे समय तक रखने पर ये डिवाइसेस हमारे लिए काफी खतरनाक हो सकते हैं. इस तरह के डिवाइस सेफ्टी और सेक्योरिटी दोनों के लिए खतरा बन सकते हैं.
इससे पहले की ये डिवाइसेस हमारे लिए खतरा बने हमें इन्हें हटा देना चाहिए. जैसे घर में रखी दवाएं एक निश्चित समय के बाद एक्सपायर हो जाती हैं, उसी तरह से इन डिवाइसेस के साथ होता है. सिक्योरिटी और सेफ्टी के लिहाज से ये हमारे लिए खराब हो जाते हैं.
बहुत से लोगों के घरों में पुराने फोन्स पड़े होते हैं. कुछ खराब होने की वजह से रखे होते हैं, तो कुछ इस्तेमाल नहीं होने की वजह से. ऐसे फोन्स जो लंबे वक्त से आपके घर में रखे हैं, आपके लिए खतरा बन सकते हैं. कई पुराने डिवाइसेस की बैटरी फूलने लगती है. यहां तक की फोन क्रैक तक हो जाते हैं.
इस स्थिति में किसी फोन को चार्ज करना तो गंभीर हादसे को न्योता देने जैसा है. ऐसा सिर्फ फोन्स के साथ ही नहीं बल्कि लिथियम आयन बैटरी वाले किसी भी डिवाइस के साथ हो सकता है.
बैटरी का फूलना एक गंभीर दिक्कत है, जो बहुत से पुराने फोन्स में एक निश्चित वक्त के बाद देखने को मिलती है. इनमें ब्लास्ट तक हो सकता है. अगर आपके घर में ना यूज होने वाला कोई फोन है, तो आप उसे एक्सचेंज कर सकते हैं.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












