
Tina Dabi-Athar Khan Divorce: अतहर से तलाक के बाद IAS टीना डाबी ने किया ये पोस्ट
AajTak
2015 की आईएएस टॉपर टीना डाबी और उनके आईएएस पति अतहर खान का अब आधिकारिक तलाक हो गया है. जयपुर फैमिली कोर्ट ने 10 अगस्त को उन्हें अलग होने की अनुमति दे दी . साल 2018 में टीना और अतहर ने बहुत धूमधाम से शादी की थी लेकिन दो साल बाद ही दोनों ने अपने रास्ते अलग-अलग करने का फैसला कर लिया.
2015 की आईएएस टॉपर टीना डाबी और उनके आईएएस पति अतहर खान का तलाक हो गया है. जयपुर फैमिली कोर्ट ने 10 अगस्त को उन्हें अलग होने की अनुमति दे दी. साल 2018 में टीना और अतहर ने बहुत धूमधाम से शादी की थी लेकिन दो साल बाद ही दोनों ने अपने रास्ते अलग-अलग करने का फैसला कर लिया. टीना और अतहर ने पिछले साल नवंबर में आपसी सहमति से तलाक के लिए अर्जी दी थी. अतहर खान कश्मीर के रहने वाले हैं और 2015 में यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में उन्होंने दूसरा स्थान हासिल किया था. जबकि टीना डाबी दिल्ली की रहने वाली हैं और 2015 में ही UPSC परीक्षा में उन्होंने टॉप किया था. फिलहाल दोनों राजस्थान कैडर के अधिकारी हैं. तलाक होने के बाद टीना ने सोशल मीडिया पर अपना पहला पोस्ट किया है. जिसमें उन्होंने लिखा है कि 'आप जो भी कर लें लोग आपके बारे में बात करेंगे ही. अच्छा होगा कि आप वो करें जिससे आपको खुशी मिले और आप अपनी जिंदगी बेहतर तरीके से जी सकें.' दरअसल, टीना और अतहर के तलाक की खबर पर कई लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं. टीना की ये पोस्ट शायद इसी को लेकर है.More Related News

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.












