
Tina Dabi: 13 साल बड़े IAS से अब कर रहीं शादी, लव मैरेज के 2 साल बाद हुआ था तलाक
AajTak
टीना डाबी अब दूसरी शादी करने जा रही हैं. उन्होंने Dr Pradeep Gawande के साथ सगाई कर ली है. इंस्टाग्राम पर टीना और प्रदीप ने सगाई के बाद की फोटोज शेयर की हैं.
साल 2015 के यूपीएससी एग्जाम में फर्स्ट रैंक पाकर पहली बार टीना डाबी सुर्खियों में आई थीं. तब वह 22 साल की थीं. इसके बाद वो अपने रिलेशनशिप को लेकर भी खूब चर्चा में रहीं. टीना ने हर 2 साल के अंतराल पर अपने रिलेशनशिप को लेकर बड़े फैसले किए. साल 2016 में पहला प्यार, फिर साल 2018 में शादी. साल 2020 में तलाक और साल 2022 में अब दूसरी शादी करने जा रही हैं. टीना ने अपना नया जीवनसाथी चुन लिया है.
टीना मूल रूप से मध्य प्रदेश की रहनेवाली है. उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पॉलिटिकल साइंस में ग्रैजुएशन किया. टीना ने यहां पहला स्थान हासिल किया. इसके बाद पहले प्रयास में ही उन्होंने यूपीएससी क्रैक कर लिया. इस परीक्षा में भी वो टॉप कर गईं. ट्रेनिंग के दौरान ही उनकी मुलाकात साल 2015 के यूपीएससी एग्जाम के सेकंड टॉपर से हुई. उनका नाम- अतहर आमिर खान है. वो कश्मीर के अनंतनाग जिले के रहनेवाले हैं.
साल 2016 में दिल्ली में एक समारोह में दोनों मिले. इसके बाद मुलाकातों का सिलसिला बढ़ा और फिर शादी तक बात पहुंच गई. टीना ने तब कहा था- पहली नजर में ही उनसे मुझे प्यार हो गया था. तब एक इंटरव्यू में टीना ने कहा था कि उन्हें अतहर की इंटेलिजेंस और व्यक्तित्व से काफी प्रभावित किया. वो अतहर की खुलकर तारीफ करते दिखती थीं. 2 साल तक ये सब चलता रहा.
साल 2018 में टीना और अतहर ने शादी कर ली. ये हाईप्रोफाइल शादी खूब चर्चा में रही. लेकिन 2 साल बाद ही दोनों ने तलाक की अर्जी डाल दी. दोनों ने इस फैसले ने लोगों को चौंका दिया. क्योंकि ये जोड़ी सोशल मीडिया पर भी काफी हिट थी. दोनों एक-दूसरे को लेकर कई पोस्ट किया करते थे.
28 वर्षीय महिला IAS अफसर फिलहाल राजस्थान के फाइनेंस डिपार्टमेंट में जॉइंट सेक्रेटरी हैं. उन्होंने अब अपनी जिंदगी का एक और बड़ा फैसला लिया है. वो प्रदीप गंडावे के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं. वो साल 2013 बैच के IAS अफसर हैं. प्रदीप फिलहाल राजस्थान आर्कियोलॉजी एण्ड म्यूजियम डिपार्टमेंट में डायरेक्टर हैं.
प्रदीप का जन्म 9 दिसंबर 1980 को हुआ था. उनका पूरा नाम Gawande Pradeep Keshaorao है. और वो टीना से 13 साल बड़े हैं. प्रदीप ने नासिक के सरकारी मेडिकल कॉलेज से सेकंड डिविजन में MBBS किया है. बाद में उन्होंने यूपीएससी एग्जाम क्रैक कर लिया. ट्रेनिंग के बाद उन्हें राजस्थान कैडर मिला.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











