
Tiktok वीडियो को लेकर पिता ने 15 साल की बेटी को मारी गोली, पाकिस्तान में बढ़ते ऑनर किलिंग के मामले
AajTak
पाकिस्तान में एक पिता ने अपनी बेटी की ऑनर किलिंग कर दी है. बेटी का जन्म अमेरिका में हुआ था और उसका पिता हाल ही में परिवार समेत अमेरिका से लौटा था. पिता को बेटी के टिकटॉक वीडियो बनाने से आपत्ति थी और उसकी लाइफस्टाइल से भी दिक्कत थी.
पाकिस्तान में एक पिता ने अपनी 15 साल की बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी है. वजह सिर्फ इतनी कि बेटी टिकटॉक पर वीडियो बनाती थी जो पिता को पसंद नहीं था. अनवर उल-हक नाम के शख्स ने मंगलवार को पाकिस्तान के दक्षिण-पश्चिमी शहर क्वेटा की एक सड़क पर अपनी बेटी को गोली मार दी और पुलिस को बताया कि अज्ञात बंदूकधारियों ने उसकी बेटी की हत्या कर दी.
बेटी का हत्यारोपी पिता हाल ही में अमेरिका से परिवार सहित पाकिस्तान लौटा था. उसकी बेटी का जन्म अमेरिका में ही हुआ था.
समाचार एजेंसी रॉयटर्स से बात करते हुए मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी जोहैब मोहसिन ने कहा, 'अब तक की हमारी जांच में पता चला है कि मृत लड़की के परिवार को उसके कपड़ों, लाइफस्टाइल और दोस्तों से मेलजोल पर आपत्ति थी. हमारे पास लड़की का फोन है. लेकिन यह बंद है. हम ऑनर किलिंग सहित सभी पहलुओं की जांच कर रहे हैं.'
पुलिस ऑफिसर बाबर बलोच ने बताया कि मृत लड़की का परिवार अमेरिका से हाल ही में पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में लौटा है. पाकिस्तान का बलूचिस्तान प्रांत बेहद पिछड़ा और रूढ़िवादी माना जाता है. परिवार लगभग 25 सालों तक अमेरिका में रहकर वापस आया था.
ऑफिसर ने कहा कि हत्यारोपी पिता के पास अमेरिका की नागरिकता है. पुलिस ऑफिसर के मुताबिक, आरोपी हक का कहना था कि उसकी बेटी अमेरिका में रहते हुए टिकटॉक पर आपत्तिजनक कंटेट बनाने लगी थी. पाकिस्तान आने के बाद भी उसने टिकटॉक पर वीडियो शेयर करना बंद नहीं किया.
पुलिस ने बताया कि लड़की की हत्या में पिता के साथ उसका साला भी शामिल था और उसकी गिरफ्तारी कर ली गई है. पुलिस ने मृत लड़की के पिता पर उसकी हत्या का आरोप लगाया गया है.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









