
Ticket Booking Rule: रेलवे ने फिर बदले टिकट बुकिंग के नियम, अब 1 दिन पहले करना होगा अप्लाई... इन्हें होगा फायदा!
AajTak
रेल मंत्रालय ने इमरजेंसी कोटा आवेदन जमा करने के लिए नई गाइडलाइन जारी की है. मंत्रालय की ओर से जारी इस सर्कुलर के अनुसार, आपातकालीन कोटा (EQ) सीटों के लिए आवेदन करने वाले यात्रियों को अब अपनी जर्नी डेट से एक दिन पहले आवेदन जमा करना होगा.
पिछले कुछ समय से रेलवे विभाग टिकट बुकिंग की प्रक्रिया (Rilway Ticket Booking Rules) को आसान बनाने और सभी यात्रियों की सुविधा के लिए टिकटों की बुकिंग संबंधित नियमों में कई बदलाव किया है. अब एक बार फिर Railway ने नियम बदला है, लेकिन इस बार बदलाव इमरेंसी कोटा (EQ) के लिए किया गया है. ऑपरेशन में सुधार और अंतिम समय में आने वाली परेशानियों को दूर करने के लिए ये बदलाव किया गया है.
इमरजेंसी कोटा को लेकर क्या हुआ बदलाव? रेल मंत्रालय ने इमरजेंसी कोटा आवेदन जमा करने के लिए नई गाइडलाइन जारी की है. मंत्रालय की ओर से जारी इस सर्कुलर के अनुसार, आपातकालीन कोटा (EQ) सीटों के लिए आवेदन करने वाले यात्रियों को अब अपनी जर्नी डेट से एक दिन पहले आवेदन जमा करना होगा. यह नया नियम देशभर की रेल सेवाओं पर लागू कर दिया गया है.
क्या है इमरजेंसी कोटा? रेलवे की ओर से इमरजेंसी में यात्रा (Emergency Quota) करने वाले कुछ लोगों के लिए इमरजेंसी कोटा रिजर्व रखा जाता है. पहले इमरजेंसी कोटा के लिए यात्रा वाले दिन ही बुकिंग के लिए आवेदन किया जा सकते थे, लेकिन अब नियम बदलने से एक दिन पहले इसकी बुकिंग करनी होगी.
किसे होगा लाभ? सीटों के आवंटन के समय, उच्च सरकारी अधिकारियों या सांसदों आदि की स्वयं यात्रा के लिए इमरजेंसी कोटा सबसे पहले आवंटित किया जाता है, जो वरीयता क्रम में उनकी पारस्परिक वरिष्ठता के अनुसार होता है. इसके बाद, सीनियर सिटीजन, मेडिकल इमरजेंसी, नौकरी इंटरव्यू और अन्य कारणों पर विचार किया जाता है.
इमरजेंसी कोटा का नया नियम
रेलवे ने बदले हैं ये भी नियम

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











