
Thomson ने लॉन्च किया 43-inch का Smart TV, मिलेगा जबरदस्त साउंड, इतनी है कीमत
AajTak
Thomson ने अपनी नई QLED 4K Smart TV को लॉन्च कर दिया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. इसमें आपको 2GB RAM और 16GB स्टोरेज मिलता है. ब्रांड का नया टीवी 43-inch के डिस्प्ले के साथ आता है. स्मार्ट टीवी में 50W का साउंड आउटपुट मिलेगा. टीवी में Dolby Atmos और DTS TruSurround सपोर्ट मिलता है. आइए जानते हैं इसकी कीमत.
Thomson ने भारतीय बाजार में नया स्मार्ट टीवी लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने 43-inch का QLED TV लॉन्च किया है. कंपनी का कहना है कि ये स्मार्ट टीवी इमर्सिव व्यूइंग एक्सपीरियंस, वाइब्रेंट कलर रिप्रोडक्शन और एडवांस परफॉर्मेंस के साथ आता है. ये टीवी बेजल-लेस डिजाइन और मैटेलिक फिनिश के साथ आता है.
स्मार्ट टीवी QLED 4K डिस्प्ले के साथ आएगा जो HDR 10 और Dolby Digital Plus सपोर्ट करता है. इस टीवी में 2GB RAM, 16GB स्टोरेज और डुअल बैंड Wi-Fi सपोर्ट मिलता है. आइए जानते हैं इस टीवी की कीमत और क्या कुछ होगा खास.
Thomson 43-inch QLED TV की कीमत 21,499 रुपये है. ये टीवी ऑनलाइन उपलब्ध है. इस टीवी को आप Flipkart से खरीद सकते हैं. ध्यान रहे कि ये स्मार्ट टीवी Thomson Phoenix सीरीज का हिस्सा है.
यह भी पढ़ें: Thomson ने लॉन्च किए कूलर और Smart TV, 6,799 रुपये से शुरू है कीमत, जानिए डिटेल्स
Thomson के नए स्मार्ट टीवी में QLED 4K डिस्प्ले मिलता है जो 1 बिलियन कलर्स के साथ आता है. इसमें आपको शार्प विजुअल और वाइब्रेंट कलर रिप्रोडक्शन मिलेंगे. टीवी में AI PQ प्रोसेसर दिया गया है, जो ARM Cortex A55*4 के साथ आता है. इसमें आपको गूगल इकोसिस्टम का इंटीग्रेशन मिलेगा.
यह भी पढ़ें: Thomson ने लॉन्च किए दो साउंडबार, कम कीमत में मिलेगी दमदार परफॉर्मेंस, Flipkart पर होगी सेल

भारत सरकार की एजेंसी कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पोंस टीम (CERT-In) ने बताया है कि ऐपल के डिवाइस में कुछ वल्नरेबिलिटीज (कमजोरियों) को डिटेक्ट किया है. इनकी मदद से हैकर्स आपके डिवाइस को निशाना बना सकते हैं. एडवाइजरी में iOS के नाम दिये हैं और बचाव का भी तरीका बताया है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

Aaj 21 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 21 मार्च 2026, दिन- शनिवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 23.56 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, अश्विनी नक्षत्र, चंद्रमा- मेष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.04 बजे से दोपहर 12.53 बजे तक, राहुकाल- सुबह 09.26 बजे से सुबह 10.57 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.

तेहरान में युद्ध के बीच 'काली बारिश' हो रही है. यह इतनी खतरनाक है कि इसके संपर्क में आने से लोगों की तुरंत मौत हो सकती है या फिर लंबे समय के लिए लोग बीमार पड़ सकते हैं. ईरान की राजधानी तेहरान में अमेरिकी-इजरायली हवाई हमलों से ईरान के तेल संयंत्र उड़ा दिए गए. इससे निकले जहरीले धुएं के बादल हवा में फैल गए हैं. तेल और जहरीले केमिकल व गैस से बने इन बादलों से ही 'काली बारिश' हो रही है.










