
Thomson ने लॉन्च किए तीन QLED TV, कम दाम में मिलेगा बड़ी स्क्रीन का मजा
AajTak
Thomson Phoenix QLED TV Price: भारतीय स्मार्ट टीवी मार्केट में Thomson ने अपने नए मॉडल्स को लॉन्च कर दिया है. कंपनी के लेटेस्ट मॉडल्स Phoenix सीरीज का हिस्सा हैं, जो QLED डिस्प्ले के साथ आते हैं. कंपनी ने 50-inch, 55-inch और 65-inch स्क्रीन साइज वाले वेरिएंट्स को लॉन्च किया है. आइए जानते हैं इसकी कीमत और दूसरी डिटेल्स.
Thomson ने अपनी Phoenix सीरीज को एक्सपैंड करते हुए नए Samrt TV को लॉन्च किया है. कंपनी ने QLED TVs को लॉन्च किया है, जो Phoenix सीरीज का हिस्सा है. इस सीरीज में कंपनी ने तीन नए स्मार्ट टीवी- 50-inch, 55-inch और 65-inch को लॉन्च किया है. Phoenix सीरीज में पहले से तीन मॉडल आते हैं.
कंपनी ने पहले 32-inch, 43-inch और 75-inch स्क्रीन साइज वाले मॉडल लॉन्च किए थे. नए लॉन्च के साथ ही थॉमसन ने अपनी मौजूदा स्मार्ट टीवी रेंज पर खास ऑफर्स का भी ऐलान किया है. इसका फायदा आप 1 मई से शुरू हो रही Flipkart Sale में उठा सकेंगे.
कंपनी के लेटेस्ट मॉडल्स की शुरुआत 26,999 रुपये से शुरू होती है, जो 50-inch स्क्रीन साइज वाले वेरिएंट की कीमत है. वहीं 55-inch वाले Thomson Phoenix TV की कीमत 30,999 रुपये है, जबकि 65-inch वाले वेरिएंट को कंपनी ने 43,999 रुपये में लॉन्च किया है.
ब्रांड अपने मौजूदा स्मार्ट टीवी पर कई हजार रुपये का डिस्काउंट भी दे रहा है. Flipkart Sale से आप इन्हें सस्ते में खरीद पाएंगे. 24-inch वाले LinuxQ मॉडल की कीमत 5,999 रुपये है.
यह भी पढ़ें: Thomson ने लॉन्च किए कूलर और Smart TV, 6,799 रुपये से शुरू है कीमत, जानिए डिटेल्स
Thomson के लेटेस्ट टीवी 65-inch, 55-inch और 50-inch के QLED 4K IPS डिस्प्ले के साथ आते हैं. इनमें HDR10 और Dolby Digital Plus का सपोर्ट मिलता है. ये टीवी ARM Cortex A55*4 प्रोसेसर और Mali G312 GPU पर काम करता है. इसमें 2GB RAM और 16GB स्टोरेज का ऑप्शन मिलता है.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











