
'The Willard': America में इस भव्य होटल में ठहरे हैं PM Modi, जानें इतिहास
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिनों की अमेरिका यात्रा पर हैं. इस यात्रा में अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन से मुलाकात का भी कार्यक्रम हुआ. इस खास मौके के लिए पीएम मोदी अमेरिका पहुंचे और वॉशिंगटन डीसी के होटल द विलार्ड इंटरकॉन्टिनेंटल में ठहरे. ये होटल अमेरिका के सबसे आलीशान होटलों में से एक है और व्हाइट हाउस के नजदीक स्थित है. आइए देखते हैं कि पीएम मोदी जिस होटर में ठहरे हैं, वो अंदर से कितना शानदार है और इसका इतिहास कितना पुराना है.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.










