
Textile Industry: बांग्लादेश में बवाल से भारत ने इस काम के लिए बनाया प्लान, क्या चीन से होगी टक्कर?
AajTak
बांग्लादेश में जारी राजनीतिक हलचल और हिंसा ने एक बार फिर से वैश्विक कपड़ा बाजार में भारत को अपने पैर मजबूत करने का मौका दे दिया है. फिलहाल भारत ग्लोबल कपड़ा मार्केट के टॉप-5 देशों में शुमार है.
भारत का कपड़ा उद्योग सदियों पुराना है जो हैंडलूम से मॉडर्न कपड़ा मिलों तक पहुंच गया है. कभी भारतीय कपड़ों की दुनियाभर में तूती बोलती थी. कई देशों में तो भारत नाम ही कपास की पहचान था. पड़ोसी देश चीन से रेशम और भारत से कपास पश्चिमी देशों को एक्सपोर्ट किए जाने वाले सबसे ज्यादा डिमांड वाले सामानों में शामिल थे.
लेकिन भारत अपने इस दबदबे को कायम नहीं रख पाया और चीन, जर्मनी, वियतनाम बांग्लादेश जैसे देशों ने ग्लोबल कपड़ा मार्केट पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली. अब बांग्लादेश में जारी राजनीतिक हलचल और हिंसा ने एक बार फिर से वैश्विक कपड़ा बाजार में भारत को अपने पैर मजबूत करने का मौका दे दिया है. फिलहाल भारत ग्लोबल कपड़ा मार्केट के टॉप-5 देशों में शुमार है.
चीन का कपड़ा मार्केट में राज!
ग्लोबल कपड़ा मार्केट में उत्पादन की कम लागत, बेहतर मशीनरी, कपास का सबसे ज्यादा उत्पादन होने और बढ़िया क्वालिटी के कच्चे माल की वजह से चीन का दबदबा है. चीन के बाद जर्मनी, बांग्लादेश और वियतनाम का नंबर आता है जबकि भारत पांचवें नंबर पर है. यहां पर ये जानना बेहद जरुरी है कि बड़ी टेक्सटाइल्स इंडस्ट्री के बावजूद भारत निर्यात में बांग्लादेश से पीछे है.
आंकड़ों के मुताबिक भारत की टेक्सटाइल्स इंडस्ट्री 150 अरब डॉलर की है जबकि बांग्लादेश की इंडस्ट्री साइज में काफी छोटी है. लेकिन भारत का निर्यात करीब 40 अरब डॉलर का है जबकि बांग्लादेश का 45 अरब डॉलर का है. भारत का रेडीमेड गारमेंट एक्सपोर्ट बांग्लादेश के मुकाबले एक तिहाई है.
भारत को करनी होगी कड़ी मेहनत!

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











