
Tesla मामले में नितिन गडकरी की दो टूक, चीन में बनी कारें भारत को नामंजूर
AajTak
टेस्ला बाहर बनी कारें भारत में इम्पोर्ट करना चाहती है. इसके लिए कंपनी सरकार से टैक्स में छूट की मांग कर रही है. दूसरी ओर भारत सरकार चाहती है कि कंपनी बाहर बनी कारें डम्प करने के बजाय यहीं फैक्ट्री लगाए और लोकल लेवल पर प्रोडक्शन करे.
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (Union Minister Nitin Gadkari) ने शुक्रवार को एक बार फिर से साफ किया कि भारत में मेड इन चाइना (Made In China) टेस्ला (Tesla) कारों का स्वागत नहीं है. उन्होंने कहा कि भारत में टेस्ला का स्वागत है, लेकिन अगर वे चाहते हैं कि चीन में कारें बनाकर यहां बेचें, तो यह देश के लिए ठीक नहीं है. गडकरी आज तक की सहयोगी वेबसाइट बिजनेस टुडे के कार्यक्रम 'Brainstorm Budget 2022' में बोल रहे थे.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












