
Temba Bavuma: 'कप्तानी करना आसान नहीं...' अफ्रीकी कैप्टन बावुमा का इशारा- अभी भी माहौल ठीक नहीं!
AajTak
दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट एक के बाद एक मैदान के बाहर के कई विवादों से गुजर रहा है.बावुमा के लिए अपनी कप्तानी के शुरुआती दिनों में ड्रेसिंग रूम के माहौल को सही बनाए रखना सबसे बड़ी चुनौती रही है.
दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 3-0 से मात देकर दो साल बाद किसी वनडे सीरीज पर कब्जा किया है. इससे पहले 2020 (फरवरी-मार्च) में उसने अपने घर में ऑस्ट्रेलियाई टीम को 3-0 से मात दी थी. अब टीम इंडिय़ा पर धमाकेदार जीत के बाद साउथ अफ्रीकी कप्तान टेम्बा बावुमा का चौंकाने वाला बयान सामने आया है.

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












