
Telegram वीडियो कॉल्स में अब 1,000 लोग हो पाएंगे शामिल, जानें बाकी नए फीचर्स
AajTak
Telegram ने जून में ग्रुप वीडियो कॉलिंग फीतर को लॉन्च किया था. अब कंपनी ने इसे एक्सपैंड किया है. अब इसमें पहले से काफी ज्यादा पार्टिसिपेंट्स ऐड हो सकते हैं.
Telegram ने जून में ग्रुप वीडियो कॉलिंग फीतर को लॉन्च किया था. अब कंपनी ने इसे एक्सपैंड किया है. अब इसमें पहले से काफी ज्यादा पार्टिसिपेंट्स ऐड हो सकते हैं. मैसेजिंग ऐप के लेटेस्ट वर्जन में अब किसी ग्रुप वीडियो कॉल में 1,000 तक लोग ऐड हो सकते हैं. लेकिन, इनमें से केवल 30 पार्टिसिपेंट्स ही अपने कैमरे से वीडियो ब्रॉडकास्ट कर पाएंगे. बाकी के बचे 970 लोग कॉल से जुड़ कर इसे देख पाएंगे. कंपनी ग्रुप चैट्स में लोगों की संख्या बढ़ाने के लिए पहले से ही तैयारी कर रही थी. वीडियो और वॉयस कॉल्स में लोगों की संख्या बढ़ने से लाइव इवेंट्स को सपोर्ट मिलेगा. नई घोषणा करते हुए कंपनी ने कहा है कि वो अभी भी इस संख्या को बढ़ाना जारी रखेगी. इस नए फीचर को पेश करने के साथ ही टेलीग्राम ने वीडियो मैसेजिंग फीचर को भी अपडेट किया है. इससे यूजर्स वीडियो को हायर रेजोल्यूशन में देख पाएंगे. साथ ही अब यूजर्स 1-ऑन-1 वीडियो कॉल्स के दौरान अपनी स्क्रीन को साउंड के साथ शेयर कर पाएंगे.
इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











