
Telegram पर iPhone को सस्ते में बेचने के नाम हो रहा है स्कैम, ऐसे रहें सेफ
AajTak
ऑनलाइन स्कैम्स काफी ज्यादा बढ़ गए हैं. ऐसे में जरूरी है कि सावधान रहें. अब एक नए स्कैम के बारे में पता चल रहा है. इससे यूजर्स को Apple iPhone कम कीमत में देने के नाम पर ठगी का शिकार बनाया जा रहा है. ये स्कैम इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप Telegram पर चल रहा है.
ऑनलाइन स्कैम्स काफी ज्यादा बढ़ गए हैं. ऐसे में जरूरी है कि सावधान रहें. अब एक नए स्कैम के बारे में पता चल रहा है. इससे यूजर्स को Apple iPhone कम कीमत में देने के नाम पर ठगी का शिकार बनाया जा रहा है. ये स्कैम इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप Telegram पर चल रहा है. अगर आप किसी Telegram चैनल या ग्रुप का हिस्सा है तो आपको एक मैसेज मिलता है. इसमें कस्टम में मिले Apple iPhone को काफी सस्ते में देने की बात कही जाती है. इसको लेकर कुछ स्क्रीनशॉट्स भी शेयर किए जाते हैं ताकि लोगों को यकीन दिलाया जा सकें. इसी तरह का मैसेज हमें भी टेलीग्राम के एक चैनल पर मिला. इस स्कैम को जानने के लिए हमनें स्कैमर्स से Apple iPhone लेने के लिए मैसेज किया. स्कैमर्स ने तुरंत मैसेज का रिप्लाई देते हुए हमसे Apple iPhone के कलर और स्टोरेज वेरिएंट के बारे में पूछा.More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












