
Telegram दे रहा फ्री प्रीमियम सब्सक्रिप्शन, लेकिन आपको क्यों नहीं लेना चाहिए?
AajTak
Telegram Premium Subscription Free: क्या आप फ्री में टेलीकॉम प्रीमियम सब्सक्रिप्शन हासिल करना चाहते हैं? कंपनी इन दिनों एक खास ऑफर के तहत यूजर्स को फ्री प्रीमियम सब्सक्रिप्शन ऑफर कर रही है. हालांकि, इसके लिए आपको एक शर्त पूरी करनी होती है. ये शर्त ऐसी है, जिसकी वजह से शायद आप फ्री मिल रहा प्रीमियम सब्सक्रिप्शन ना लेना चाहेंगे. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.
Telegram ने एक खास सर्विस का ऐलान किया है, जिसमें यूजर्स को फ्री प्रीमियम सब्सक्रिप्शन मिल रहा है. इस प्लेटफॉर्म को प्राइवेसी फोकस इंस्टैंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म के लिए जाना जाता है. कंपनी ने हाल में ही पीयर-टू-पीयर लॉगइन प्रोग्राम का ऐलान किया है, जिसमें हिस्सा लेकर यूजर्स प्रीमियम सब्सक्रिप्शन हासिल कर सकते हैं.
हालांकि, इसके लिए उन्हें अपना फोन नंबर देना होगा, जिसका इस्तेमाल लॉगइन कोड SMS भेजने में इस्तेमाल किया जाएगा. एक बार जब आप इस प्रोग्राम को चुनते हैं, तो टेलीग्राम आपके नंबर का इस्तेमाल 150 SMS तक भेजने में करेगा. इसे बदले कंपनी कंज्यूमर्स को एक महीने का प्रीमियम सब्सक्रिप्शन फ्री देगी.
फिलहाल इस सर्विस को सभी यूजर्स के लिए जारी नहीं किया है. ये सर्विस चुनिंदा एंड्रॉयड यूजर्स को मिल रही है, जो सीमित रीजन में उपलब्ध है. ध्यान रहे कि अगर SMS भेजने के लिए कोई चार्ज लागू होता है, तो इसका खर्च यूजर्स को उठाना होगा. टेलीग्राम इसके लिए कोई चार्ज नहीं देगा.
यह भी पढ़ें: Telegram पर आया पार्ट टाइम जॉब का मैसेज, खाते से उड़ा लिए 61 लाख रुपये, यहां जानें पूरा मामला?
अब सवाल है कि इसमें चुनौती क्या है. शुरुआत में ये सर्विस काफी आकर्षक लगती है, जिसका इस्तेमाल करके हम पैसे बचा सकते हैं और प्रीमियम सब्सक्रिप्शन हासिल कर सकते हैं. टेलीग्राम ने साफ किया है कि आपका नंबर रिसीवर को नजर आएगा, जब उसे OTP सेंड किया जाएगा.
टेलीग्राम ने टर्म एंड कंडीशन पेज पर इस बारे में जानकारी दी है. कंपनी ने साफ किया है कि वो रिसीव की तरफ से किसी भी तरह की असुविधा, दुर्व्यवहार या नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगी. आसान भाषा में कहें तो आपका नंबर किसी अनजान शख्स के हाथ लग सकता है. इसकी वजह से आपको बहुत से स्पैम कॉल्स और SMS आ सकते हैं.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











