
Telangana Board 10th Result 2021: इन वेबसाइट्स पर चेक करें अपना बोर्ड एग्जाम रिजल्ट
AajTak
BSE Telangana Board 10th Result 2021 @bse.telangana.gov.in: इस वर्ष लगभग 5 लाख छात्रों का रिजल्ट बोर्ड जारी करने जा रहा है. रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को रिजल्ट के लिंक पर जाना होगा और अपने रोल नंबर की मदद से लॉगिन करना होगा. इसके बाद सब्जेक्ट वाइस स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा जिसे अपने पास डाउनलोड कर सकते हैं.
BSE Telangana Board 10th Result 2021 @bse.telangana.gov.in: तेलंगाना बोर्ड 10वीं के एग्जाम रिजल्ट आज 21 मई को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाने हैं. सीनियर सेकेण्डरी के सभी छात्र अपनी एग्जाम रोल नंबर की मदद से अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से चेक कर सकेंगे. जानकारी के अनुसार, रिजल्ट दोपहर 11 बजे जारी किए जा सकते हैं जिसकी घोषण राज्य शिक्षामंत्री सबिथा इंदिरा रेड्डी करेंगी. छात्र इन आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट चेक कर सकेंगे. bse.telangana.gov.in results.cgg.gov.in manabadi.com रिजल्ट अन्य रिजल्ट होस्टिंग वेबसाइट पर भी उपलब्ध होगा. examresults.net examresults.ts.nic.in indiaresults.com schools9.com results.eenadu.net अपना रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को अपने एडमिट कार्ड पर लिखा अपना रजिस्ट्रेशन नंबर अथवा रोल नंबर दर्ज करना होगा. सब्मिट करने पर सब्जेक्ट वाइस मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी. जारी रिजल्ट केवल ऑनलाइन कॉपी है और ओरिजिनल बोर्ड एग्जाम रिजल्ट छात्रों को कुछ समय बाद अपने स्कूल से मिलेगा.More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












