
Team India WTC Final: ऑस्ट्रेलिया से हारकर भी टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल में पहुंचेगी भारतीय टीम... जानिए पूरा समीकरण
AajTak
न्यूजीलैंड से व्हाइटवॉश के बाद अब भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाना है, जहां दोनों टीमों के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी. यदि भारतीय टीम को टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में जगह पक्की करनी है, तो उसे यह सीरीज 4-0 से जीतना होगा. मगर हारने पर भी भारतीय टीम रेस से बाहर नहीं होगी. जानिए हारकर कैसे फाइनल में पहुंचेगी भारतीय टीम...
Team India WTC Final: न्यूजीलैंड ने टेस्ट सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप करके भारतीय टीम को मुश्किल में डाल दिया है. यह सीरीज हारते ही ICC वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) की पॉइंट्स टेबल में भारतीय टीम ने टॉप पोजिशन गंवा दी है. इसके साथ ही WTC फाइनल की राह भी बेहद मुश्किल हो गई है.
अब भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाना है, जहां दोनों टीमों के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी. यदि भारतीय टीम को टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में जगह पक्की करनी है, तो उसे यह सीरीज 4-0 से जीतना होगा. 4-1 से जीतने पर भी उम्मीद रहेगी.
मगर फैन्स का सवाल यह है कि यदि भारतीय टीम यह टेस्ट सीरीज हार जाती है, तो क्या होगा? क्या उस स्थिति में भी भारतीय टीम WTC फाइनल की रेस में बरकरार रहेगी? बता दें कि इन सवालों के जवाब कुछ समीकरण के जरिए समझना होगा.
ऑस्ट्रेलिया को 4-0 से हराने पर भारत का फाइनल तय
पहला तो यही है कि यदि भारतीय टीम टेस्ट सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को 4-0 से हराती है, यानी 4 जीत और 1 टेस्ट ड्रॉ होता है, तो भारत के कुल पर्सेंटेज पॉइंट 65.79 प्रतिशत होंगे. यदि ऐसा होता है तो भारतीय टीम का फाइनल में पहुंचना लगभग पक्का हो जाएगा.
इस स्थिति में ऑस्ट्रेलिया रेस से बाहर जाएगा. दूसरी ओर न्यूजीलैंड अगर घर में इंग्लैंड को 3-0 से हराता है तो उसके प्रतिशत अंक 64.29 होंगे. जबकि साउथ अफ्रीका घर पर पाकिस्तान और श्रीलंका को 2-0 के अंतर से मात देता है, तब वह 69.44% पॉइंट्स के साथ सबसे ऊपर होगा. इस समीकरण से फाइनल में भारत और साउथ अफ्रीका की टक्कर हो सकती है.

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












