Primary Country (Mandatory)

Other Country (Optional)

Set News Language for United States

Primary Language (Mandatory)
Other Language[s] (Optional)
No other language available

Set News Language for World

Primary Language (Mandatory)
Other Language(s) (Optional)

Set News Source for United States

Primary Source (Mandatory)
Other Source[s] (Optional)

Set News Source for World

Primary Source (Mandatory)
Other Source(s) (Optional)
  • Countries
    • India
    • United States
    • Qatar
    • Germany
    • China
    • Canada
    • World
  • Categories
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • Sports
    • Special
    • All Categories
  • Available Languages for United States
    • English
  • All Languages
    • English
    • Hindi
    • Arabic
    • German
    • Chinese
    • French
  • Sources
    • India
      • AajTak
      • NDTV India
      • The Hindu
      • India Today
      • Zee News
      • NDTV
      • BBC
      • The Wire
      • News18
      • News 24
      • The Quint
      • ABP News
      • Zee News
      • News 24
    • United States
      • CNN
      • Fox News
      • Al Jazeera
      • CBSN
      • NY Post
      • Voice of America
      • The New York Times
      • HuffPost
      • ABC News
      • Newsy
    • Qatar
      • Al Jazeera
      • Al Arab
      • The Peninsula
      • Gulf Times
      • Al Sharq
      • Qatar Tribune
      • Al Raya
      • Lusail
    • Germany
      • DW
      • ZDF
      • ProSieben
      • RTL
      • n-tv
      • Die Welt
      • Süddeutsche Zeitung
      • Frankfurter Rundschau
    • China
      • China Daily
      • BBC
      • The New York Times
      • Voice of America
      • Beijing Daily
      • The Epoch Times
      • Ta Kung Pao
      • Xinmin Evening News
    • Canada
      • CBC
      • Radio-Canada
      • CTV
      • TVA Nouvelles
      • Le Journal de Montréal
      • Global News
      • BNN Bloomberg
      • Métro
Team India Wickets in Perth Test: पर्थ में नौसिख‍ियों की तरह हुई टीम इंड‍िया की हालत, कोहली कंगारुओं के चक्रव्यूह में फंसे, जायसवाल-पड‍िक्कल से खाता तक नहीं खुला

Team India Wickets in Perth Test: पर्थ में नौसिख‍ियों की तरह हुई टीम इंड‍िया की हालत, कोहली कंगारुओं के चक्रव्यूह में फंसे, जायसवाल-पड‍िक्कल से खाता तक नहीं खुला

AajTak
Friday, November 22, 2024 04:53:02 AM UTC

Team India Wickets in Perth Test: पर्थ टेस्ट में भारतीय टीम की हालत शुरुआती 2 घंटे में ही खराब हो गई, 50 रन के अंदर ही भारतीय टीम के 4 सूरमा पवेल‍ियन लौट गए. इनमें यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पड‍िक्कल, और किंग कोहली और केएल राहुल शाम‍िल रहे.

Team India Wickets in Perth Test, Kohli, Yashsvi, KL Rahul Out Today:  बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पर्थ टेस्ट में भारतीय टीम की जिस तरह से शुरुआत हुई उसकी उम्मीद किसी को नहीं थी. भारतीय टीम की हालत इतनी बुरी हो जाएगी, उसने जता द‍िया कि‍ पूरी टीम मैच को लेकर कुछ ज्यादा ही दबाव में आ गई.

महज डेढ़ घंटे के अंदर भारतीय टीम के 3 विकेट 32 रन के अंदर धड़ाम हो गए और लंच से पहले 50 रन के अंदर केएल राहुल भी आउट हो गए. भारतीय टीम का स्कोर लंच से पहले 47/4 हो गया. केएल राहुल लग रहा था कि लंबे समय तक टिकेंगे लेकिन वह भी 26 रन बनाकर स्टार्क की गेंद पर आउट हो गए. 

"His pad and bat are not together at that point in time as the ball passes. "It's (bat hitting pad) after, in fact, the ball passes the edge. Does Snicko pick up the sound of the bat hitting the pad? "We're assuming (Snicko) may be the outside edge of the bat but that may not… pic.twitter.com/hvG0AF9rdo

भारत को शुरुआती झटका यशस्वी जायसवाल के रूप में लगा जो अपना खाता भी नहीं खोल सके. वह म‍िचेल स्टार्क की गेंद को जल्दी ड्राइव करने के चक्कर में स्ल‍िप पर खड़े डेब्यूमैन नाथन मैकस्वीनी को कैच थमा बैठे.

इसके बाद इस मैच में नंबर तीन के लिए ट्राई किए गए देवदत्त पड‍िक्कल भी अपना खाता नहीं खोल सके. देवदत्त अपनी पारी के दौरा बेहद ड‍िफेंस‍िव नजर आए. उन्होंने कुल मिलाकर 23 गेंदों का सामना किया, पर वह भी जायसवाल की तरह 0 पर आउट हुए. पड‍िक्कल जब आउट हुए तो भारतीय टीम का स्कोर 14/2 हो गया. 

Read full story on AajTak
Share this story on:-
More Related News
क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है? देखें ब्लैक एंड व्हाइट

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

ओडिशा में भ्रष्टाचार पर बड़ा एक्शन, पद्मपुर के तहसीलदार सस्पेंड

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

'ये तो वेतनभोगी है', सीएम योगी से व‍िवाद को लेकर खुलकर बोले स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार क‍िए. देखें वीड‍ियो.

यूपी में ब्रजेश पाठक का बटुक प्रणाम कितना आएगा काम? देखें खबरदार

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

'हथियार नहीं, मुख्यधारा ही रास्ता...', 43 सालों तक जंगल में रहे पूर्व माओवादी नेता का युवाओं को संदेश

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

'परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे...', डोनाल्ड ट्रंप ने बोर्ड ऑफ पीस की बैठक से ईरान को दिया 10 दिन का अल्टीमेटम

मिडिल ईस्ट में हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बॉर्ड ऑफ पीस के मंच से एक बार फिर से ईरान को चेताया है. उन्होंने साफ कर दिया है कि अमेरिका ईरान को किसी भा हालत में परमाणु हथियार बनाने नहीं देगा.

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी, BJP के शहर अध्यक्ष से मांगे 2 करोड़ की रंगदारी, अंजाम भुगतने की दी चेतावनी

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

9 साल पुराने ‘फ्लाइंग किस’ कांड में कोर्ट का फैसला, नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोपी को मिली 3 साल की सजा

मुंबई की विशेष अदालत ने 9 साल पुराने मामले में नाबालिग लड़की को फ्लाइंग किस देने और पीछा करने के आरोपी को 3 साल की सजा सुनाई है. साथ ही उस पर जुर्माना भी लगाया है. अदालत ने आरोपी के इस कृत्य को यौन उत्पीड़न करार दिया है. पढ़ें पूरी कहानी.

दिल्ली सरकार का एक साल पूरा होने पर AAP ने लगाए पोस्टर, पार्टी का आरोप- BJP हटवा रही

दिल्ली में बीजेपी सरकार के एक साल पूरे होने पर आम आदमी पार्टी ने राजधानी की बिगड़ती स्थिति को लेकर कड़ी आलोचना की है. दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने ट्रैफिक जाम, प्रदूषण, पानी की किल्लत और स्वास्थ्य सेवाओं में गिरावट को लेकर चिंता जताई.

22 प्रदेशों में अप्रैल से SIR, चुनाव आयोग ने राज्यों से कहा- तैयारी कीजिए

चुनाव आयोग ने 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को मतदाता सूची के व्यापक संशोधन के लिए SIR की तैयारियां जल्द पूरी करने के निर्देश दिए हैं. यह प्रक्रिया अप्रैल से शुरू होने की संभावना है. SIR में नए मतदाताओं को जोड़ना, मृत और स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाना और गलतियां सुधारना शामिल है.

ट्यूशन टीचर ने 8वीं की छात्रा को मारे 40 डंडे, हाथ में सूजन, पहाड़ा याद ना करने की दी सजा

नवी मुंबई के गोठीवली गांव में आठवीं की छात्रा को पहाड़ा याद न करने पर ट्यूशन टीचर ने बेरहमी से पीट दिया. लकड़ी की स्टिक से हाथ पर कई वार किए गए, जिससे सूजन और निशान पड़ गए. छात्रा की मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. बाल संरक्षण विभाग ने भी जांच शुरू की है.

'वे जाने वाले हैं ये बात जानते हैं', डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक पर अख‍िलेश यादव का वार

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.

SL vs ZIM: पहले ऑस्ट्रेल‍िया, अब श्रीलंका... जिम्बाब्वे ने किया T20 वर्ल्ड कप में एक और बड़ा उलटफेर

टी20 वर्ल्ड कप में गुरुवार (19 फरवरी) को एक और उलटफेर देखने को मिला जब, ज‍िम्बाब्वे ने श्रीलंका को आख‍िरी लीग मैच में 6 विकेट से मात दी. इससे पहले ज‍िम्बाब्वे ने अपने लीग मैच में ऑस्ट्रेल‍िया को भी मात दी थी और मौजूदा वर्ल्ड कप का पहला सबसे बड़ा उलटफेर किया था.

Delhi Traffic Advisory: दिल्‍ली में आज इन रास्तों पर जाने से बचें, कई रूट डायवर्ट, पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी

Delhi Traffic Police ने भारत मंडपम में चल रहे AI Impact Summit 2026 को देखते हुए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है. जिसमें कहा गया है कि सुबह 8 बजे से 10 बजे तक और शाम 5 बजे से रात 9 बजे तक खास ट्रैफिक व्यवस्था और रूट डायवर्जन लागू रहेगा.

देश में पहली बार! उत्तराखंड हाई कोर्ट ने खोला अधीनस्थ जजों पर शिकायतों का डेटा

उत्तराखंड हाई कोर्ट ने सूचना का अधिकार (RTI) के तहत न्यायिक अधिकारियों के खिलाफ दर्ज शिकायतों की जानकारी सार्वजनिक की है. इस कदम से न्याय प्रशासन में जवाबदेही और पारदर्शिता बढ़ेगी, जबकि अन्य उच्च न्यायालयों ने ऐसी जानकारी साझा करने से इनकार कर दिया था.

हाईवे पर मर्डर, वकीलों में गुस्सा और मुख्तार से कनेक्शन... उलझी शोएब किदवई उर्फ बॉबी की मर्डर मिस्ट्री

लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर दिनदहाड़े वकील और मुख्तार अंसारी के पूर्व शूटर शोएब महमूद किदवई उर्फ बॉबी की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई. सर्विस लेन पर हुई इस वारदात में पुलिस अब तक शूटरों का सुराग नहीं लगा पाई है. जानिए इस हत्याकांड की सिलसिलेवार पूरी कहानी.

ईरान पर ट्रंप का ‘टू-फेज प्लान’! पहले एयर स्ट्राइक, फिर भी नहीं माने खामेनेई तो होगा बड़ा एक्शन

राष्ट्रपति ट्रंप ईरान को नई परमाणु संधि के लिए मजबूर करने हेतु 'टू-फेज' सैन्य हमले की योजना बना रहे हैं. पहले चरण में सीमित हवाई हमले होंगे, और यदि ईरान नहीं माना, तो शासन पलटने के उद्देश्य से व्यापक युद्ध शुरू किया जाएगा.

फुटसल खेलते-खेलते गिर पड़े मेघालय के सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों, अस्पताल में न‍िधन

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

मध्य प्रदेश: आरती और नमाज एक साथ, फिर भड़का विवाद... मंदिर में तोड़फोड़ से इलाके में तनाव!

मध्य प्रदेश के जबलपुर में दो पक्षों के बीच मंदिर और मस्जिद में एक साथ पूजा-अर्चना के दौरान विवाद हुआ. इस दौरान मंदिर में तोड़फोड़ और पथराव का मामला भी सामने आया. हालांकि, पुलिस ने तुरंत पहुंचकर स्थिति को काबू किया. इस हिंसा में फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.

UP: आज सुल्तानपुर पहुंचेंगे राहुल गांधी, MP-MLA कोर्ट में दर्ज करवाएंगे अपना बयान

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज सुल्तानपुर की MP-MLA कोर्ट में अमित शाह पर कथित टिप्पणी से जुड़े मानहानि मामले में बयान दर्ज कराएंगे. कोर्ट ने 20 फरवरी को व्यक्तिगत पेशी का आखिरी मौका दिया है.

इंसानों से स्मार्ट हो जाएंगी मशीनें, दिमाग से ज्यादा पावरफुल डेटा सेंटर..., 'AI के कोल्ड वॉर' में छिपे मैसेज!

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

रेस्टोरेंट सेक्टर में 70 हजार करोड़ का टैक्स घोटाला... IT विभाग की जांच में चौंकाने वाले खुलासे

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में भीषण सड़क हादसा... तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूल बस को मारी टक्कर, 1 छात्र की मौत, 7 घायल

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

मुनीर की जेल में इमरान खान का टॉर्चर कब तक? देखें दस्तक

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.

© 2008 - 2026 Webjosh  |  News Archive  |  Privacy Policy  |  Contact Us