
Team India, Sunil Gavaskar: टीम इंडिया अब नंबर-1, लेकिन गावस्कर ने बताया क्या होगी रोहित की सबसे बड़ी चुनौती
AajTak
भारतीय टीम अब टी-20 की रैंकिंग में नंबर एक पर पहुंच गई है. कप्तान रोहित शर्मा की अगुवाई में टी-20 वर्ल्डकप के लिए तैयारी शुरू हो गई है. लेकिन लीजेंड क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने बताया है कि वो कौन-सी चुनौती है, जो टीम इंडिया की टेंशन बढ़ाएगी.
वेस्टइंडीज़ को टी-20 सीरीज़ में मात देने के बाद भारतीय टीम आईसीसी रैंकिंग में टॉप पर पहुंच गई है. फुल टाइम कप्तान बनने के बाद रोहित शर्मा की अगुवाई में भारतीय टीम की शानदार शुरुआत हुई है. लेकिन पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने इस जीत के बीच भी कप्तान रोहित शर्मा के लिए नई चुनौती बता दी है. सुनील गावस्कर का कहना है कि खिलाड़ियों की फिटनेस एक सबसे बड़ी चिंता बनेगी.

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












