
Team India in South Africa: फॉरेस्ट व्यू-पिकनिक एरिया, 60 हेक्टेयर में फैले इस रिजॉर्ट में रुकी है टीम इंडिया
AajTak
कोरोना के ओमिक्रॉन संकट के बीच टीम इंडिया का ये स्पेशल दौरा हो रहा है. टेस्ट सीरीज के बाद एक वनडे सीरीज भी खेली जानी है. खास बात ये है कि टीम इंडिया अभी साउथ अफ्रीका के एक रिजॉर्ट में ठहरी है, जहां से खिलाड़ियों ने फोटो शेयर करने शुरू कर दी है.
भारतीय टीम टेस्ट सीरीज खेलने के लिए साउथ अफ्रीका पहुंच गई है. कोरोना के ओमिक्रॉन संकट के बीच टीम इंडिया का ये स्पेशल दौरा हो रहा है. टेस्ट सीरीज के बाद एक वनडे सीरीज भी खेली जानी है. खास बात ये है कि टीम इंडिया अभी साउथ अफ्रीका के एक रिजॉर्ट में ठहरी है, जहां से खिलाड़ियों ने फोटो शेयर करने शुरू कर दी है.
भारतीय टीम साउथ अफ्रीका के प्रिटोरिया में क्वारनटीन में है. यहां के Irene Country Lodge में टीम इंडिया का स्टे है, जिसके बाद टीम इंडिया सेंचुरियन जाएगी वहां पर ही पहला मैच खेला जाना है. इस रिजॉर्ट को पिछले कुछ दिनों से बंद रखा गया था, क्योंकि टीम इंडिया को यहां पर आना था.
टीम इंडिया जब रिजॉर्ट में पहुंची, तब सभी खिलाड़ियों का कोराना टेस्ट करवाया गया. विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, जयंत यादव समेत अन्य खिलाड़ियों के टेस्ट होते वीडियो भी सामने आई है. जबकि यहां के स्टाफ ने प्लेयर्स का स्पेशल डांस कर स्वागत भी किया. From Mumbai to Jo'Burg! 👍 👍Capturing #TeamIndia's journey to South Africa 🇮🇳 ✈️ 🇿🇦 - By @28anand Watch the full video 🎥 🔽 #SAvINDhttps://t.co/dJ4eTuyCz5 pic.twitter.com/F0qCR0DvoF

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












