
Team India Bowling: रवि शास्त्री को जिस बॉलिंग यूनिट पर था गुमान, राहुल द्रविड़ की अगुवाई में वही बन गई फिसड्डी
AajTak
टीम इंडिया ने एजबेस्टन में जिस तरह मैच गंवाया, वह हैरानगी भरा रहा. इंग्लैंड ने सिर्फ 77 ओवर के भीतर पौने चार सौ रन बना दिए और टीम इंडिया की बॉलिंग जिसे बेस्ट बताया जा रहा था वो फेल साबित हो गई.
इंग्लैंड के हाथों एजबेस्टन टेस्ट में मिली हार हर क्रिकेट फैन को चुभ रही है. इंग्लैंड ने जिस तरह बेहद ही आसानी से 378 रनों का टारगेट चेज़ कर लिया, उसने हर किसी को हैरान कर दिया. टीम इंडिया की बॉलिंग इस टेस्ट मैच में बिल्कुल फेल साबित हुई. इसका अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इंग्लैंड ने इतना बड़ा स्कोर सिर्फ 77 ओवर में ही बना लिया.
एजबेस्टन में वनडे की तरह पिटे भारतीय बॉलर्स
इंग्लैंड की दूसरी पारी देखें तो सिर्फ 76.4 ओवर में 378 रनों की टारगेट चेज़ हो गया. भारत ने इस दौरान कुल पांच बॉलर्स का इस्तेमाल किया. हर किसी ने यहां पर रन लुटवाए, जिसमें सबसे आगे मोहम्मद सिराज रहे. मोहम्मद सिराज ने सिर्फ 15 ओवर में 98 रन दे दिए, उन्होंने 6.53 की इकॉनोमी से रन लुटवाए मानो कोई वनडे मुकाबला हो.
मोहम्मद सिराज के बाद सबसे महंगे शार्दुल ठाकुर रहे, जिन्होंने 11 ओवर में 65 रन दिए. शार्दुल ने 5.90 की इकॉनोमी से रन लुटवाए. टीम इंडिया के बॉलर्स दूसरी पारी में सिर्फ 3 ही विकेट ले पाए, इसमें से दो जसप्रीत बुमराह ने लिए और तीसरा रनआउट हुआ.
एजबेस्टन में भारतीय बॉलर्स-• जसप्रीत बुमराह- 17 ओवर, 74 रन (दो विकेट)• मोहम्मद शमी- 15 ओवर, 64 रन• रवींद्र जडेजा- 18.4 ओवर, 62 रन• मोहम्मद सिराज- 15 ओवर, 98 रन• शार्दुल ठाकुर- 11 ओवर, 65 रन
क्लिक करें: स्पिनर्स की चौकड़ी से चार खतरनाक तेज गेंदबाज तक, 50 साल में कैसे बदली भारतीय क्रिकेट की बॉलिंग

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












