
Team India: टी20 के बाद वनडे की बारी... तीसरा वनडे जीत ऐसे नंबर-1 बन सकती है टीम इंडिया
AajTak
टीम इंडिया आईसीसी की टी20 रैंकिंग में पहले स्थान पर है, वहीं ओडीआई रैंकिंग में फिलहाल उसका तीसरा नंबर है. अब भारतीय टीम के पास ओडीआई रैंकिंग में भी पहले स्थान पर पहुंचने का मौका है. यदि टीम इंडिया न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरा वनडे मैच जीत लेती है तो वह ओडीआई रैंकिंग में टॉप पोजिशन पर पहुंच जाएगी.
न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में टीम इंडिया का प्रदर्शन शानदार रहा है. पहले वनडे मुकाबले में शुभमन गिल के दोहरे शतक की बदौलत टीम इंडिया ने 12 रनों से जीत हासिल की थी. वहीं रायपुर में हुए सीरीज के दूसरे वनडे मुकाबले में रोहित ब्रिगेड ने कीवियों को एकतरफे मुकाबले में आठ विकेट से हरा दिया था. अब दोनों टीमों के बीच तीसरा वनडे मुकाबला 24 जनवरी (मंगलवार) को इंदौर में खेला जाएगा.
अब वनडे में भी नंबर-1 बनने का चांस
भारतीय टीम सीरीज भले ही जीत चुकी है, लेकिन तीसरे मुकाबले को वह कतई हल्के में नहीं लेना चाहेगी. यदि टीम इंडिया तीसरा वनडे मुकाबला जीत जाती है तो वह इस सीरीज में कीवी टीम का सफाया कर देगी. इसके साथ ही टीम इंडिया आईसीसी की वनडे रैंकिंग में भी पहले स्थान पर आ जाएगी. ऐसे में भारतीय टीम के लिए तीसरा वनडे मुकाबला काफी अहमियत रखता है. आपको याद दिला दें कि भारतीय टीम टी20 रैंकिंग में पहले ही से पहले नंबर पर है. वहीं टेस्ट रैंकिंग में वह दूसरे नंबर पर विराजमान है.
भारत के फिलहाल 113 रेटिंग अंक
आईसीसी की वनडे रैंकिंग में तीसरे स्थान पर काबिज टीम इंडिया के पास अभी 113 रेटिंग है. अगर भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरा वनडे मुकाबला जीतती है तो वह 114 रेटिंग अंकों के साथ स्पष्ट रूप से शीर्ष पर पहुंच जाएगी. वही इंग्लैंड की टीम 113 अंक लेकर दूसरे स्थान पर खिसक जाएगी. जबकि न्यूजीलैंड 111 अंकों के चलते ऑस्ट्रेलिया के बाद चौथे स्थान पर खिसक जाएगा.

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












