
Team India: टीम इंडिया की छिन सकती है बादशाहत, नंबर-1 पोजीशन कायम रखने के लिए ये है गणित
AajTak
भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में 5 विकेट से शानदार जीत हासिल की थी. पहले वनडे में जीत के बाद भारतीय टीम तीनों फॉर्मेट में नंबर-1 बन गई. अब दोनों टीमों के बीच दूसरा वनडे मुकाबला 24 सितंबर को इंदौर में खेला जाना है.
भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में 5 विकेट से जीत हासिल की थी. मोहाल के पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (PCA) स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में भारतीय टीम ने 277 रनों के टारगेट को 8 गेंद बाकी रहते हासिल कर लिया. दोनों देशों के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला 24 सितंबर को इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जाएगा. वहीं आखिरी वनडे मैच 27 सितंबर को राजकोट में होना है.
पहले वनडे में शानदार जीत के बाद भारतीय टीम तीनों फॉर्मेट में नंबर-1 बन गई. भारत आईसीसी की टी20 और टेस्ट रैंकिंग में पहले ही नंबर-1 पर थी. अब उसने वनडे रैंकिंग में भी पहला स्थान हासिल करके यह खास उपलब्धि हासिल की. भारत ऐसी दूसरी टीम है जिसने एक ही समय में तीनों फॉर्मेट में नंबर-1 पोजीशन हासिल किया है. इससे पहले साउथ अफ्रीकी टीम ही ऐसा कर पाई थी. साउथ अफ्रीका ने 28 अगस्त 2012 को यह उपलब्धि हासिल की थी.
ऐसे कायम रहेगी भारतीय टीम की बादशाहत
हालांकि भारत के लिए तीनों फॉर्मेट में नंबर-1 का ताज बरकरार रखना आसान नहीं रहने वाला है. भारतीय टीम को तीनों फॉर्मेट में नंबर-1 बने रहने के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बाकी के दो वनडे मुकाबलों में से एक में जीत हासिल करनी होगी. यानी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज जीतने पर भारत वर्ल्ड कप में तीनों फॉर्मेट में नंबर-1 रैंक टीम के रूप में उतरेगा.
अगर ऑस्ट्रेलिया इंदौर और राजकोट में आखिरी दो वनडे मैच जीतने में सफल रहता है तो भारत वनडे रैंकिंग तीसरे नंबर पर आ जाएगा, वहीं पाकिस्तान टीम पहले स्थान पर आ जाएगी. यदि ऑस्ट्रेलियाई टीम बाकी के दो वनडे मुकाबले जीत जाती है तो वह दूसरे नंबर पर आ जाएगी. वनडे रैंकिंग में फिलहाल टीम इंडिया के 116 रेटिंग अंक हैं, जबकि पाकिस्तान 115 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है. भारत के खिलाफ पहले वनडे मैच में हार के बाद ऑस्ट्रेलिया को दो अंकों का नुकसान हुआ.
• टी20 रैंकिंग: भारत नंबर-1, 264 रेटिंग्स • वनडे रैंकिंग: भारत नंबर-1, 116 रेटिंग्स • टेस्ट रैंकिंग: भारत नंबर-1, 118 रेटिंग्स

मथुराक के कोसी कला इलाके में एक ट्रक से दूसरे ट्रक में हुई टक्कर में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा की मौत हो गई थी. इस मामले में घायल ट्रक चालक की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले को गौतस्करी कहकर अफवाह फैलाई गई और हाइवे जाम करने के साथ पथराव किया गया. इस पूरे मामले को लेकर केस दर्ज कर 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली समेत कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने बताया है कि सोमवार को दिल्ली का आसमान बादलों से घिरा रहेगा और सुबह से दोपहर के बीच गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज Pyxis Pioneer रविवार सुबह मंगलुरु बंदरगाह पहुंच गया.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है. भारत ने होर्मुज की खाड़ी पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से LPG की आपूर्ति को बढ़ावा दिया. इसका परिणाम यह हुआ कि अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज पिक्सिस पायनियर मंगलुरु बंदरगाह पर रविवार सुबह पहुंच गया.










