
Team India: गंभीर ने ODI के लिए चुने टीम इंडिया के टॉप-6 बल्लेबाज, इस दिग्गज को किया बाहर
AajTak
वनडे विश्व कप 2023 में अब एक साल से भी कम का समय बचा हुआ है. अब टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने इसे लेकर बड़ा बयान दिया है. गंभीर ने कहा कि विश्व कप को ध्यान में रखते हुए वनडे में भारतीय ओपनर्स को लेकर कोई संदेह नहीं होना चाहिए. गंभीर ने ईशान किशन को बतौर ओपनर मौका देने की बात कही है.
टीम इंडिया के लिए साल 2023 काफी अहम रहने वाला है. साल 2023 में मेन इन ब्लू को अपने घर पर आयोजित होने वाले वनडे विश्व कप में भी भाग लेना है. इस विश्व कप पर अभी से भारतीय फैन्स की निगाहें बनी हुई हैं. फैन्स के मन में यह सवाल अभी से पैदा हो रहा है कि इस मेगा टूर्नामेंट में टीम इंडिया का बैटिंग ऑर्डर क्या होगा. अब टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर का इससे जुड़ा बयान सामने आया है.
गंभीर की टीम में धवन शामिल नहीं
गौतम गंभीर ने कहा कि 2023 विश्व कप को ध्यान में रखते हुए वनडे में भारतीय ओपनर्स को लेकर कोई संदेह नहीं होना चाहिए. गंभीर ने कहा कि कप्तान रोहित शर्मा और ईशान किशन को ही पारी की शुरुआत करनी चाहिए. गंभीर का मानना है कि बांग्लादेश के खिलाफ दोहरे शतक के बाद ने ईशान किशन ने शुभमन गिल और केएल राहुल पर बढ़त ले ली है. वहीं अब शिखर धवन इस रेस से बाहर हो गए हैं.
क्लिक करें- ऋषभ पंत के जज्बे को सलाम! जिंदगी की पिच पर भी खेल रहे हौसले की पारी
गंभीर ने स्टार स्पोर्ट्स को बताया, 'मुझे आश्चर्य है कि हम इस पर चर्चा कर रहे हैं क्योंकि किसी ने पिछली पारी में दोहरा शतक बनाया है. चर्चा समाप्त हो गई है. ईशान किशन को ओपनिंग करनी चाहिए. कोई है जो उस परिस्थिति में एक अच्छी बॉलिंग अटैक के खिलाफ डबल सेंचुरी जड़ सकता है.' ईशान किशन ने भारत के लिए ज्यादातर टी20 मुकाबले खेले हैं लेकिन बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे वनडे मुकाबले में मिले मौके को भुनाते हुए उन्होंने 126 गेंदों पर दोहरा शतक जड़कर तहलका मचा दिया. गंभीर ने कहा कि बहस खत्म हो गई है और ईशान किशन को ज्यादा मौका दिया जाना चाहिए.
अब बहस खत्म हो चुकी है: गंभीर

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) इतिहास के सबसे सफल कप्तान की बात की जाए तो वो महेंद्र सिंह धोनी हैं, क्योंकि उन्होंने अपनी कप्तानी में सबसे ज्यादा मैच जिताए हैं. वहीं आईपीएल इतिहास के टॉप 5 कप्तानों में धोनी के अलावा रोहित शर्मा, विराट कोहली, गौतम गंभीर और श्रेयस अय्यर हैं. लेकिन आज बात करते हैं मौजूदा सीजन के कप्तानों के बारे में...

बांग्लादेश ने फिर दी ICC को गीदड़भभकी, टी20 वर्ल्ड कप कंट्रोवर्सी के बाद अब बोर्ड चुनाव से बढ़ा बवाल
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड इस समय बड़े विवाद में है. चुनाव में गड़बड़ी के आरोपों पर सरकारी जांच चल रही है. इस जांच को लेकर कई तरह की बयानबाजियां चल रही हैं. वहीं, आईसीसी को लेकर भी एक पूर्व प्रशासक ने खुलेआम धमकी दी है.











