
Teacher Jobs 2022: 10 हजार शिक्षकों की भर्ती करेगी छत्तीसगढ़ सरकार, चिकित्सा विभाग में भी सैकड़ों वैकेंसी का प्लान
AajTak
Teacher Recruitment 2022, Medical Jobs 2022: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य में जल्द ही 10,000 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की सूचना दी है. इसके अलावा मेडिकल डिपार्टमेंट में भी 300 खाली पद भरे जाएंगे.
Chhattisgarh Teacher Recruitment 2022: शिक्षक भर्ती (Teacher Jobs) की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है. छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) सरकार जल्द ही राज्य में 10 हजार शिक्षकों की भर्ती करने वाली है. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Chhattisgarh CM Bhupesh Baghel) ने विधानसभा में इसकी घोषणा की है.
छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने शुक्रवार शाम को राज्य विधानसभा में चालू वित्त वर्ष 2022-23 के पहले अनुपूरक बजट के मांग प्रस्तावों पर हुई बहस का जवाब देते हुए यह घोषणा की. सीएम ने अपनी ट्विटर अकाउंट के माध्यम से भी छत्तीसगढ़ में 10,000 शिक्षक भर्ती की सूचना दी है. उन्होंने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर लिखा, 'जल्द होगी 10 हजार शिक्षकों की भर्ती, बजट का आकार बढ़ रहा है, नवा छत्तीसगढ़ बन रहा है.'
24 हजार शिक्षकों की भर्ती का प्लान चर्चा के बाद विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए 2904.42 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पारित किया गया. पहले अनुपूरक बजट के पारित होने के साथ, वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए कुल राज्य बजट का आकार बढ़कर 1,15,507 करोड़ रुपये हो गया है. मीडिया से बातचीत के दौरान सीएम 10 हजार शिक्षकों को भर्ती की घोषणा की है. उन्होंने कहा कि राज्य में सिंगल टीचर स्कूल हैं. वहां शिक्षकों की भर्ती की जाएगी. इसके लिए भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू हो जाएगी.
इसके अलावा उन्होंने ये भी बताया की साल 1998 के बाद राज्य सरकार ने 14 हजार शिक्षकों की भर्ती की है, जिन्हें दस्तावेजों के परीक्षण के बाद नियुक्ति दी जा रही है. इसकी भी भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू हो जाएगी.
मेडिकल डिपार्टमेंट में भी होगी 300 ऑफिसर की भर्ती बघेल ने कहा कि पशुओं के इलाज के लिए जल्द ही 163 मोबाइल पशु चिकित्सा इकाइयां (Mobile Veterinary Units) शुरू की जाएंगी, जिसके लिए अनुपूरक बजट में 10 लाख रुपये का प्रावधान किया गया है. उन्होंने विधानसभा में बताया कि चिकित्सा विभाग में 300 मेडिकल ऑफिसर की भर्ती की जाएगी.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?








