
TCS Result: देश की सबसे बड़ी IT कंपनी का रिजल्ट आउट, ₹12075 करोड़ मुनाफा... डिविडेंड का भी ऐलान
AajTak
TCS Q2 Result: टाटा ग्रुप की सबसे बड़ी कंपनी को दूसरी तिमाही में कुल 12,075 करोड़ रुपये का प्रॉफिट हुआ है. जबकि एक साल पहले समान तिमाही में कंपनी को 11,909 करोड़ रुपये मुनाफा हुआ था.
देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी (IT Company) ने अपनी दूसरी तिमाही के नतीजे पेश कर दिए हैं. इसी के साथ रिजल्ट सीजन का भी आगाज हो गया है. दरअसल, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज लिमिटेड (TCS) को चालू वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही में सालाना आधार पर 1.39 फीसदी का प्रॉफिट हुआ है.
अगर अमाउंट बात करें तो टाटा ग्रुप की सबसे बड़ी कंपनी को दूसरी तिमाही में कुल 12,075 करोड़ रुपये का प्रॉफिट हुआ है. जबकि एक साल पहले समान तिमाही में कंपनी को 11,909 करोड़ रुपये मुनाफा हुआ था.
आय में मामूली उछाल
इस अवधि के दौरान कंपनी की आय ₹65,799 करोड़ रही, जो पिछले वर्ष की ₹64,259 करोड़ से करीब 2.40% अधिक है. कॉन्सटेंट करेंसी (Constant Currency) में कंपनी की आय तिमाही आधार पर 0.6% की बढ़ोतरी दर्ज की गई.
- BFSI (बैंकिंग, वित्तीय सेवाएं और बीमा) सेगमेंट में 1.1% की बढ़ोतरी दर्ज की गई. - टेक्नोलॉजी और सर्विसेज में 1.8% की बढ़त दर्ज की गई. - लाइफ साइंसेज और हेल्थकेयर सेगमेंट में 3.4% का सुधार रहा. - मैन्युफैक्चरिंग में 1.6% की बढ़ोतरी हुई. - कम्युनिकेशन और मीडिया सर्विसेज सेगमेंट में 0.8% की बढ़ोतरी रही.
TCS का ऑपरेटिंग मार्जिन इस तिमाही में 70 बेसिस प्वाइंट बढ़कर 25.2% पहुंच गया, जबकि नेट मार्जिन 19.6% रहा.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











