Tauktae की वजह से टूटी राखी सावंत की बालकनी, छत से टपक रहा पानी
AajTak
मुंबई और महाराष्ट्र के कई इलाकों में ताउते की वजह से तबाही जैसा मंजर देखने को मिला. कई लोगों ने अपनी जान भी गंवाई, कई घरों को भी नुकसान पहुंचा. कई सेलेब्स के घर के बाहर जलभराव और पेड़ भी गिरे नजर आए.
मुंबई में बीते दिन आए तूफान ताउते ने काफी तबाही मचाई. समंदर से आई उफनती लहरों ने ड्रामा क्वीन राखी सावंत के घर की बालकनी को भी नुकसान पहुंचाया. इसका खुलासा खुद राखी सावंत ने मीडिया से बातचीत में किया. राखी ने बताया कि सोमवार को ताउते तूफान की वजह उनके मुंबई स्थित घर की बालकनी की छत को नुकसान पहुंचा. इससे राखी काफी निराश भी हुईं. राखी ने मीडिया को बताया कि वे इस नुकसान से काफी दुखी हैं.More Related News













