
Tatkal Ticket Rule Change: आधार वेरिफिकेशन के बिना बुक नहीं होगा तत्काल टिकट, 1 जुलाई से नियम लागू
AajTak
Tatkal Ticket Booking Rule Change: अब बिना आधार कार्ड प्रमाणीकरण के यूजर तत्काल ट्रेन टिकट बुक नहीं कर सकेंगे और रेलवे मिनिस्ट्री के अनुसार ये बदलाव 1 जुलाई 2025 से लागू होने जा रहा है.
रेलवे मिनिस्ट्री (Railway Ministry) की ओर से बुधवार को एक बड़ा फैसला लेते हुए कहा गया है कि अब बिना आधार प्रमाणीकरण (Aadhar Authentication) के यूजर तत्काल ट्रेन टिकट बुक नहीं कर पाएंगे. मंत्रालय की ओर से साफ किया गया कि टिकट बुकिंग को लेकर ये बड़ा बदलाव (Tatkal Ticket Booking Rule Change) 1 जुलाई 2025 से लागू कर दिया जाएगा. गौरतलब है कि बीते दिनों रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव (Ashwini Vaishnaw) ने अपने ट्विटर अकाउंट (अब X) पर एक पोस्ट के जरिए जल्द ये नियम लागू होने की बात कही थी.
रेल मंत्रालय ने जारी किया सर्कुलर रेल मंत्रालय द्वारा 10 जून 2025 को जारी सर्कुलर में सभी रेलवे जोन के साथ जानकारी शेयर करते हुए कहा गया है कि यह फैसला ये सुनिश्चित करने के लिए लिया गया है कि तत्काल योजना का लाभ आम यूजर्स को मिल सके. इसमें कहा गया है कि 01 जुलाई 2025 से आईआरसीटीसी की वेबसाइट या ऐप के जरिए जहां केवल आधार सत्यापित यूजर्स टिकट बुक कर सकेंगे, तो वहीं इसके बाद, 15 जुलाई 2025 से Tatkal Booking के लिए आधार-आधारित ओटीपी प्रमाणीकरण भी अनिवार्य कर दिया जाएगा.
इसके अलावा रेलवे टिकट एजेंट भी अब तत्काल टिकट बुकिंग ओपन होने से पहले 30 मिनट तक टिकट बुक नहीं कर पाएंगे. AC क्लास के लिए यह समय सुबह 10:00 बजे से 10:30 बजे तक और नॉन-AC क्लास के लिए सुबह 11:00 बजे से 11:30 बजे तक रहेगा.
रेल मंत्री ने दिए थे बदलाव के संकेत बता दें बीते 4 जून को रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए कहा था कि भारतीय रेलवे (Indian Railway) जल्द ही तत्काल टिकट बुक करने के लिए ई-आधार प्रमाणीकरण का उपयोग करना शुरू कर देगा. उन्होंने अपनी पोस्ट में इसके फायदे बताते हुए लिखा था कि इस प्रणाली के जरिए रेलवे के वास्तविक उपयोगकर्ताओं को जरूरत के समय कन्फर्म टिकट (Confirmed Tickets) पाने में मदद मिलेगी. ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि इस महीने के अंत तक ये सिस्टम शुरू किया जा सकता है. अब रेलवे मंत्रालय ने इसका ऐलान कर दिया है और 1 जुलाई से ये प्रोसेस लागू कर दिया जाएगा.
Bharatiya Railways will soon start using e-Aadhaar authentication to book Tatkal tickets. This will help genuine users get confirmed tickets during need.
सिर्फ 10% यूजर्स आधार सत्यापित! IRCTC के मुताबिक, देश में इसके यूजर्स की तादाद 13 करोड़ से ज्यादा है, लेकिन हैरान करने वाली बात ये है कि इनमें से महज 10 फीसदी यूजर ही आधार वेरिफाइड हैं. ऐसे में तत्काल टिकट बुकिंग प्रक्रिया को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से भारतीय रेलवे (Indian Railway) ने नियमों को सख्त बनाते हुए सिर्फ आधार सत्यापित आईआरसीटीसी अकाउंट को ही Online Tatkal Ticket Booking करने की अनुमति दी है.

पंजाब के कुछ गांवों में घरों की छत पर दिखने वाली ये अजीबोगरीब चीजें सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि एक पूरी कहानी कहती हैं.विदेशी सपनों, मेहनत और पहचान की कहानी. NRI कल्चर इतना गहरा है कि लोग अपने घरों की छत पर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से लेकर एफिल टॉवर, हवाई जहाज और टैंक तक बनवा रहे हैं. पढ़िये ऐसी ही एक कहानी.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











