
Tata Nexon EV: सिंगल चार्ज में 489Km की रेंज और मिनटों में चार्ज! बड़े बैटरी पैक के साथ लॉन्च हुई नेक्सन इलेक्ट्रिक
AajTak
Tata Nexon EV को कंपनी ने अब नए बड़े 45kwh के बैटरी पैक के साथ लॉन्च किया है. ये एसयूवी सिंगल चार्ज में 489 किमी (ARAI प्रमाणित) रेंज के साथ आती है. कंपनी का कहना है कि रियल वर्ल्ड में ये एसयूवी 350 किमी से 370 किमी की रेंज देगी.
Tata Nexon EV 45kWh Battery Pack: टाटा मोटर्स ने आज अपने नेक्सन रेंज को एक बड़ा अपडेट दिया है. कंपनी ने आज नेक्सन को नए सीएनजी वेरिएंट में लॉन्च करने के साथ ही इसके इलेक्ट्रिक वर्जन Nexon EV को भी बड़ा बैटरी पैक दिया है. अब नई नेक्सन इलेक्ट्रिक 45kWh के बैटरी पैक के साथ भी उपलब्ध है. आकर्षक लुक और दमदार मोटर से लैस इस एसयूवी की कीमत 13.99 लाख रुपये तय की गई है. कंपनी ने इसके नए रेड डार्क एडिशन को भी लॉन्च किया है जिसकी कीमत 17.19 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है.
Nexon EV 45kWh:
टाटा मोटर्स का कहना है कि नया 45kwh बैटरी पैक वेरिएंट ज्यादा पावरफुल है और ये भी 40kwh वाले वेरिएंट जितना ही स्पेस लेता है. ये एसयूवी सिंगल चार्ज में 489 किमी (ARAI प्रमाणित) रेंज के साथ आती है. कंपनी का कहना है कि रियल वर्ल्ड में ये एसयूवी 350 किमी से 370 किमी की रेंज देगी. इसमें न केवल बैटरी पैक को बढ़ाया गया है बल्कि इसकी चार्जिंग कैपेसिटी भी इंप्रूव हुई है.
नई Nexon EV 45kWh की बैटरी महज 48 मिनट में ही 10 से 80 प्रतिशत तक चार्ज हो जाती है. जो पिछले मॉडल में तकरीबन 56 मिनट का समय लेती थी. हालांकि बड़ी बैटरी के कारण एसयूवी का वजन थोड़ा जरूर बढ़ गया है. कंपनी को उम्मीद है कि ये नया वेरिएंट भी NCAP क्रैश टेस्ट में बेहतर स्कोर करेगा.
Nexon.ev 45 के वेरिएंट्स और कीमत:
बढ़ गए फीचर्स:

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












