
Tata 6 अप्रैल को करने जा रही है कुछ बड़ा, आ सकती है नई धांसू इलेक्ट्रिक कार
AajTak
Tata Motors New Car: वाहन बनाने वाली घरेलू कंपनी लगातार नए प्रोडक्ट्स ला रही है. कंपनी ने अब इशारा किया है कि वह छह अप्रैल को कुछ धमाकेदार करने जा रही है.
Tata Motors New Concept EV SUV: टाटा मोटर्स (Tata Motors) पिछले कुछ समय से लगातार धांसू प्रोडक्ट्स उतार रही है. कंपनी इंडियन मार्केट के हिसाब से नए प्रोडक्ट ला रही है. इसके साथ-ही-साथ पुराने प्रोडक्ट्स को अपग्रेड कर रही है. अब कंपनी ने नए कॉन्सेप्ट इलेक्ट्रिक व्हीकल का एक नया टीजर वीडियो रिलीज किया है. इससे संकेत मिलते हैं कि कंपनी कुछ धमाकेदार करने जा रही है. कंपनी छह अप्रैल को इस सस्पेंस पर से पर्दा उठाएगी.
कंपनी ने जारी किया वीडिया वाहन बनाने वाली घरेलू कंपनी ने नया टीजर जारी किया है. इस टीजर में नए ईवी कॉन्सेप्ट के बारे में कहा गया है. हालांकि, इसमें कुछ भी क्लियर तौर पर नहीं बताया गया है. हालांकि, इतना जरूर बताया गया है कि कंपनी नई कॉन्सेप्ट Electric SUV लाने जा रही है. अब इससे ये तो क्लियर हो गया है कि कंपनी इस वक्त Altroz EV लॉन्च करने नहीं जा रही है. हालांकि, Punch EV, Nexon EV के एक्सटेंडेड रेंज वर्जन और यहां तक कि Sierra EV की लॉन्चिंग की संभावनाओं को नकारा नहीं जा सकता है. हालांकि, टीजर कुछ बिल्कुल अलग व्हीकल की ओर इशारा कर रही है.
Tata की कारों की बिक्री बढ़ी
यह नया डेवलपमेंट ऐसे समय में सामने आया है जब Tata Motors ने सेल के मामले में नए रिकॉर्ड कायम किए हैं. इसके अलावा कंपनी ने पिछले साल 19,106 इलेक्ट्रिक व्हीकल बेचे. यह भारत में किसी भी कार मेकर के मुकाबले ज्यादा है.
टीजर में कही गई है ये बात
कॉन्सेप्ट इलेक्ट्रिक एसयूवी के टीजर वीडियो में शॉर्प लाइन और फ्रॉन्ट फॉग लाइट का स्ट्रक्चर, सी पीलर के पीछे का हिस्सा दिख रहा है. यह किसी भी वर्तमान वैरिएंट के इलेक्ट्रिक वर्जन के बजाय फ्यूचर की कार नजर आ रही है.

भारत सरकार की एजेंसी कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पोंस टीम (CERT-In) ने बताया है कि ऐपल के डिवाइस में कुछ वल्नरेबिलिटीज (कमजोरियों) को डिटेक्ट किया है. इनकी मदद से हैकर्स आपके डिवाइस को निशाना बना सकते हैं. एडवाइजरी में iOS के नाम दिये हैं और बचाव का भी तरीका बताया है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

Aaj 21 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 21 मार्च 2026, दिन- शनिवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 23.56 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, अश्विनी नक्षत्र, चंद्रमा- मेष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.04 बजे से दोपहर 12.53 बजे तक, राहुकाल- सुबह 09.26 बजे से सुबह 10.57 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











